Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें केजरीवाल पर लगा 25 हजार का जुर्माना, बोली भाजपा- बौखलाहट और हताशा में आरोप लगा रहे हैं अरविंद केजरीवाल तीसरा टी20 : आयरलैंड ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया इंदौर हादसे में 36 की मौत, मंदिर से जुड़े 2 पर मामला दर्ज लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा फूड प्रोसैसिंग विभाग की पहली बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा गूगल की गलत सूचनाओं से बचाने के लिए 9 भारतीय भाषाओं में 'इस परिणाम के बारे में' सुविधा आईपीएल 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार 'सिटाडेल' के ट्रेलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा के मेमोरी लॉस पर फोकस यूपी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से चार की मौत एंड्रॉइड बीटा पर नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप गूगल ने ड्राइव ऑन वेब में परसिस्टेंट सर्च फिल्टर को रिलीज किया आईपीएल 2023 : यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक पांड्या आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर हैं : जहीर खान राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर, दी बधाई कर्नाटक चुनाव: सीएम बसवराज बोम्मई ने वरुणा से सिद्धारमैया के खिलाफ विजयेंद्र को मैदान में उतारने के दिए संकेत बिहार से पकड़ा गया अवैध हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल बरामद : दिल्ली पुलिस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप : रॉस टेलर ने फाइनल में भारत के तेज आक्रमण का समर्थन किया दिल्ली में एक करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार आईएएनएस रिव्यू : रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'गैसलाइट' दिल्ली : शास्त्री पार्क के एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 की मौत पीएम नरेंद्र मोदी ने गैस पाइपलाइन के लिए समान टैरिफ को उल्लेखनीय सुधार बताया 'कर्म या कांड' : सोनू सूद 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन के साथ लौटे

 

झारखंड के पलामू में पति के सामने महिला से छह लोगों ने किया गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

Rape News, Rape, Rapist, Ranchi, Gang Rape, Palamu Gang Rape

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 26 Sep 2022

झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत मनिका थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय एक महिला से छह लोगों ने उसके पति और एक अन्य रिश्तेदार के सामने सामूहिक बलात्कार किया। महिला को बेहद गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। 

गैंगरेप को अंजाम देने में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि पलामू के पाटन प्रखंड की रहनेवाली महिला का अपने ससुराल वालों से विवाद हो गया था। इसके बाद वह पैदल अपने मायके जाने के लिए निकल गयी। ससुराल के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अड़ी रही। 

इसपर अंतत: महिला का पति और उसके बहनोई बाइक से उसे उसके मायके ले जाने के लिए निकले। रास्ते में सतबरवा-मनिका थाना क्षेत्र की भलुआही घाटी में छह लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने महिला के पति और उसके बहनोई को बंधक बना लिया और इसके बाद महिला को थोड़ी दूर ले जाकर चार घंटे तक उसका रेप किया। 

इसके बाद महिला को एक बाइक पर कहीं दूसरी जगह ले जाने लगे। महिला रास्ते में एक कार को देखकर बचाव में चिल्लाने लगी तो उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी। आरोपी महिला को छोड़कर भागने लगे, लेकिन इस बीच शोर सुनकर ग्रामीण जुट गये और आरोपियों में से दो भोला राम और धर्मेंद्र राम को मौके पर दबोच लिया। 

ग्रामीणों ने दोनों को बुरी तरह पीटा। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। तीन अन्य आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अब तक फरार बताया जा रहा है। महिला के पति के बयान पर मनिका थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। महिला को मेडिकल जांच के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया है।

 

Tags: Rape News , Rape , Rapist , Ranchi , Gang Rape , Palamu Gang Rape

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD