Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

पंजाबी गायक वज़ीर पातर ने डेफ जैम इंडिया पर की अपनी नई ईपी 'कीप इट गैंगस्टा' जारी

लोगों से प्रेरित होकर उन्होंने अपने सबसे ख़ास गीत पेश किए हैं

Wazir Patar, Keep It Gangsta, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Sep 2022

 रैपर, संगीतकार, संगीत निर्माता और गीतकार, वज़ीर पातर ने अपनी नई ईपी जारी की है जो हिप-हॉप और अनकही कहानियों को गाने के ज़रिए पेश करता है। डेफ जैम इंडिया के माध्यम से जारी, वज़ीर खुद को गैंगस्टा रैप की पुराणी संस्कृति के आदर्श के रूप में प्रकट करता है जो अपनी जड़ों के करीब रहता है।शीर्षक 'कीप इट गैंगस्टा', पांच-ट्रैक ईपी-'फील, पिंड दा रिवाज, टैटू, चुप-चुप, वापिस मुड़ दे नई'। 

यह ईपी वज़ीर के अपने लोगों और माझा में अपने दैनिक जीवन का एक व्यक्तिगत भंडार है। शायद, पंजाब की संस्कृति, जिसे उसने जितना प्रभावित किया है, उतना ही प्रभावित हुआ भी है, यही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। वज़ीर पातर ने अपने आज तक के करियर में अभी तक जो कुछ भी महसूस किया है, वह इस पांच-ट्रैक ईपी के माध्यम से दिखाई देता है। 

वज़ीर ने अपनी ईपी रिलीज़ पर अपने विचार साझे किये, "'कीप इट गैंगस्टा' मेरे लोगों और मेरी संस्कृति के साथ मेरे अपने रोज़मर्रा के अनुभवों का प्रतीक है, इसलिए यह मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह रखता है। मेरा द्रढ़ विश्वास है कि हम में से प्रत्येक को जीवन में एक अनोखा उद्देश्य दिया गया है, और संगीत के माध्यम से खुद को व्यक्त करने में सक्षम होना एक अविश्वसनीय भावना है। डेफ जैम इंडिया ने मुझे मेरे गानों के लिए एक बड़ा मंच दिया है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक नई ईपी को पसंद करेंगे और हमेशा की तरह मेरा समर्थन करते रहेंगे।"

हाल ही में, डेफ जैम इंडिया रिकॉर्डिंग्स ने मुंबई में अपना पहला एल्बम सुनाने का समारोह आयोजित किया, जिसमें वज़ीर पातर के प्रशंसकों को उनकी नई ईपी के रिलीज़ होने से पहले ही सुनने का विशेष मौका मिला, जो हफ्ते के अंत में आयोजित किया गया था। सभी दर्शकों और संगीत प्रेमियों के लिए एक खुला आमंत्रण था। ईपी एक बहुत ही अनोखा और ख़ास रिकॉर्ड है जो वज़ीर के आमतौर के कार्यों से कहीं अधिक खुलासा करता है। 

प्रभावशाली गीतवाद के माध्यम से, वह अपने दिल टूटने के बारे में खुलासा करते हैं। ऐसा करते हुए, वह कॉम्पटन, एल.ए और उससे आगे के 90 के दशक के हिप-हॉप से प्रेरित अपनी प्रतिष्ठित ध्वनि पर खड़े रहे। डेफ जैम इंडिया, भारत और दक्षिण एशिया में यूनिवर्सल म्यूज़िक इंडिया का नया लेबल डिवीजन है जो इस क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ हिप-हॉप और रैप प्रतिभाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए समर्पित है।

 

Tags: Wazir Patar , Keep It Gangsta , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD