Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल

 

प्रभु प्रमात्मा की जानकारी सभी के लिए जरूरी : सी एल गुलाटी

रोशन मीनार हरभजन सिंह कोहली का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Sep 2022

निरंकार प्रभु प्रमात्मा की जानकारी प्राप्त होना सभी के लिए बहुत जरूरी है। यह उद्गार सन्त निरंकारी मंडल के प्रधान सी एल गुलाटी ने सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के अनन्य भक्त सन्त  निरंकारी मिशन के रोशन मीनार हरभजन सिंह कोहली जी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए सन्त निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर-30 ए, चंडीगढ़ में ओयाजित प्रेरणा दिवस के सत्संग में कहे।

उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य जीवन सर्वोच्च इसलिए हैं क्योंकि केवल मनुष्य जीवन में ही जीते-जी यह संभव है कि हम अपने मन का नाता इस परामात्मा से जोड़ सकते हैं। इसलिए इंसानी जीवन के दौरान ही सच की दात प्राप्त करना बहुत आवश्यक है। समय के सत्गुरू की शरण में जाकर  ब्रहाज्ञान की दात प्राप्त करके ही जीवन को संवारा व निखारा जा सकता है।

सन्त निरंकारी मंडल के प्रधान श्री गुलाटी ने कहा कि इंसान के रूप में मिला यह जीवन ऐसा होना चाहिए जो दूसरों के लिए दुख और परेशानियों का कारण न बने बल्कि सबके आंसू पोंछने वाला बने। ऐसी ही शख्सियत श्री हरभजन सिंह कोहली रहे जिन्होंने ताउम्र अपना जीवन सेवा, सिमरन सत्संग करते हुए बिताया तथा उनके द्वारा नेत्रदान करना भी सबके लिए प्रेरणा है। 

उन्होंने कहा कि अनन्य भक्त श्री कोहली की सेवा, भक्ति , श्रद्धा व निष्ठा बेमिसाल रही व आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा रहेगी। उन्होंने मिशन के संस्थापक बाबा बूटा सिंह जी से 7 वर्ष की आयु में ब्रहमज्ञान प्राप्त किया तत्पश्चात् शहंशाह बाबा अवतार सिंह जी, युगप्रवर्तक बाबा गुरूबचन सिंह जी ,बाबा हरदेव सिंह जी, माता सविंदर जी तथा वर्तमान में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के साथ रहते मिशन की सेवा के प्रति समर्पित रहे। इस अवसर पर सन्त निरंकारी मंडल की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों व पदाधिकारयों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD