Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शारीरिक रूप से अक्षम बीरी सिंह को पेंशन स्वीकृत की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 19 Sep 2022

इंसान का व्यक्तित्व उसके व्यवहार, दूरदर्शी सोच और संवेदनशीलता से परिलक्षित होता है। सर्वस्पर्शी भावना से परिपूर्ण प्रयास किसी भी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज दोपहर मंडी से मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली में प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान रास्ते में कई गांवों में लोगों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री ने कई स्थानों पर रूककर लोगों से उनका कुशल क्षेम भी जाना। कसाण गांव पहंचने पर मुख्यमंत्री की भेंट देवराज से हुई। मुख्यमंत्री ने देवराज से उनके परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम उनके बड़े भाई बीरी सिंह की स्थिति बहुत दयनीय है और आर्थिक हालत बेहद ही कमजोर है, वह चलने फिरने में भी असमर्थ हैं।

मुख्यमंत्री ने उसी समय उपायुक्त मंडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया और बीरी सिंह को मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत पेंशन प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को बीरी सिंह को उचित सहायता राशि प्रदान करने को भी कहा।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर प्रदेश में विभिन्न स्थानों के प्रवास के दौरान व्यस्त समय में भी आमजन से अपने पारिवारिक सदस्य की तरह भेंट करते हैं और उनके दुःख-दर्द का हमसफर बनते हैं। 

उनका यह प्रयास होता है कि कोई भी जरूरतमंद किसी जरूरी सुविधा के अभाव के कारण दुःख में न रहे।प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सुधार आए और उनका आत्मसम्मान तथा गौरव बढ़े, इसी ध्येय के साथ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर नई सोच और मजबूत इरादों के साथ निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD