Tuesday, 21 March 2023

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश ने एएफडी के साथ 817.12 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए रक्तदान से बचाई जा सकती हैं कई कीमती जानें : ब्रम शंकर जिम्पा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 11 में 9.67 लाख की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया अमृतपाल के दो और सहयोगी डिब्रूगढ़ जेल में बंद 'सैंपल-साइज' वाले बयान पर प्रियंका चोपड़ा के पूर्व स्टाइलिस्ट का बयान, 'मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं' अमृतपाल मामला: पंजाब पहुंची एनआईए की टीम, टेकओवर कर सकती है केस निधन की अफवाह पर बोले टॉलीवुड अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव, 'मैं मरा नहीं हूं सूर्यकुमार को पहली कुछ गेंदों में सतर्क रहना होगा : आरोन फिंच बिग बी ने सऊदी अरब वाले दोस्त को गिफ्ट की 'शहंशाह' जैकेट अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट पंजाब सुरक्षित हाथों में है, राज्य में अमन और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने की साजिशें रचने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विश्व वानिकी दिवस पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया मंगोलपुरी वायरल वीडियो: युवती ने दी सफाई, गलतफहमी की वजह से मंगेतर से हुआ था झगड़ा तमिलनाडु सीएम म.के. स्टालिन ने ऑस्कर विजेता निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विज को किया सम्मानित 500 से अधिक कंपनियों ने 1.5 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाला एचपी ने भारत में नया लैपटॉप 'पवेलियन एयरो 13' लॉन्च किया इब्राहिम ने बढ़ाया बहन सारा का हौसला, कहा-'धमाकेदार' होगी 'गैसलाइट' टॉप्स ने बजरंग और विनेश के क्रमश: किर्गिजिस्तान और पोलैंड में ट्रेनिंग को मंजूरी दी भारत में 24 घंटे में 699 नए कोविड मामले, दो मौतें ब्लू यूजर्स के लिए वेरिफिकेशन प्रोसेस को बदल रहा ट्विटर: रिपोर्ट एशिया लॉयंस बना लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स का नया चैंपियन

 

भाजपा ने सेवा कार्यों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया मोदी का जन्मदिन

रक्तदान शिविरो केआयोजन से की सेवा पखवाड़े की शुरुआत

Arun Sood, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Blood Camp, Blood Danation Camp

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Sep 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा द्वारा अनेक सेवा कार्यों की शुरुआत की गई। मोदी जी का जन्म दिवस पखवाड़ा 17 सितंबर  से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें से आज तीन जिलों द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन मुख्य रहे। 

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने सेवा पखवाड़े की शुरुआत करते हुए सेक्टर 46, 27 व 8 के कम्यूनिटी सेंटर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर 46 के रक्तदान शिविर का आयोजन  श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला  द्वारा किया गया। जिसमें जिला के अध्यक्ष नरेश पांचाल के साथ सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

रक्तदान शिविर के दौरान श्री निवासनसल्लू संगठन मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य अतिथि के रूप के तौर पर अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई व कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया। सेक्टर 27 के कम्युनिटी सेंटर में  रक्तदान शिविर का आयोजन जिला रानी झांसी द्वारा किया गया। जिसमें जिला के अध्यक्ष जतिन्द्र मल्होत्रा के साथ सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

रक्तदान शिविर के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बाबला ने मुख्य अतिथि के रूप के तौर पर अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई व कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया। कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर 8 के रक्तदान शिविर का आयोजन जिला भगत सिंह द्वारा किया गया। जिसमें जिला के अध्यक्ष सतिन्दर सिंह सिधु के साथ सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

रक्तदान शिविर के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद व महापोर  सरबजीत कौर, ने मुख्य अतिथि के रूप के तौर पर अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई व कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया। आज के रक्तदान शिविरों में 257 यूनिट खून एकत्रित हुए इस दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कार्यकर्ताओं व शहरवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा  रक्तदान के महत्व को  समझाते हुए लोगो को अधिक से अधिक  रक्तदान के प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्सव के रूप में नहीं मनाया जाता बल्कि सेवा दिवस  के रूप में मनाया जाता है। भाजपा

ने  नर सेवा नारायण सेवा के  के नारे को सामने  आगे रखकर ही नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्य आयोजित किये जाने का फैसला लिया है।  यह हमारी भारतीय संस्कृति ही है  जिसमें जन्मदिन भी सेवा कार्यों  द्वारा मनाया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद व संगठन महामंत्री मंथरी  श्री निवासनल्लू तथा महापौर ने रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन के लिये प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, जिला के सभी  पधाधिकरियों, मंडल अध्यक्षों व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं कोशुभकामनाएं दी।

 

Tags: Arun Sood , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Blood Camp , Blood Danation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD