Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

लालू प्रसाद, नीतीश कुमार जल्द ही सोनिया गांधी से मिलेंगे : Tejashwi Yadav

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 12 Sep 2022

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश से आने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने जाएंगे। तेजस्वी ने नौकरी देने के अपने वायदे को भी पूरा करने का संकल्प दोहराया। 

पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी योजना विपक्ष को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश से लौट आने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमंत्री एक साथ उनसे मिलने दिल्ली जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात पहले भी हुई है। उन्होंने कहा कि बीमार होने के कारण सोनिया गांधी यहां नहीं हैं, वापस आएंगी तो दोनों नेता भेंट करने जाएंगे। प्रशांत किशोर के 10 लाख लोगों को नौकरी दिए जाने का वादा कभी नहीं पूरा किए जाने के बयान के संबंध में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि जिनको भरोसा नहीं है, तो क्या कहना। 

थोड़ा इंतजार का मजा लें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर सरकार दस लाख बेरोजगारों को रोजगार दे दें तो मैं खुद उनके साथ हो जाऊंगा। तेजस्वी ने आगे कहा कि कौन क्या कहता है उसपर ज्यादा बातें नहीं करनी।

हम सरकार में हैं। हमारा कमिटमेंट है, जिनको भरोसा नहीं है वो थोड़ा इंतजार का मजा लें। भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी द्वारा राजद कोटे के मंत्रियों के दागदार होने से जुड़े सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि एक से नहीं दोनों आंखों से देख लें।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD