Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

मजबूत आंतरिक लोकतंत्र, विचारधारा वाली भाजपा इकलौती पार्टी : Jagat Prakash Nadda

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Sep 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नौ देशों के राजनयिकों के साथ बैठक के दौरान कहा है कि भाजपा भारत की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसके पास मजबूत आंतरिक लोकतंत्र और विचारधारा है। नड्डा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी पार्टी में चुनाव के जरिए चुने जाते हैं और यह एकमात्र राजनीतिक संगठन है जिसने अपनी स्थापना के बाद से अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया है। 

'भाजपा को जानो' पहल के पांचवें चरण के हिस्से के रूप में, नड्डा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में नौ देशों- दक्षिण अफ्रीका, पराग्वे, नीदरलैंड, मैक्सिको, कोलंबिया, इथियोपिया, कंबोडिया, मालदीव और माली के मिशन प्रमुखों के साथ बातचीत की। 

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने राजनयिकों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्यों में काम कर रही भाजपा सरकारों की उपलब्धियों से भी अवगत कराया।बैठक में विदेशी राजनयिकों को 1951 से भाजपा के अब तक के भारतीय जनसंघ के सफर के बारे में एक डॉक्युमेंट्री भी दिखाई गई। 

नड्डा ने इन मिशन प्रमुखों को पार्टी की कार्यप्रणाली, संगठन और विचारधारा से अवगत कराया और कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी दुनिया भर के सभी राजनीतिक दलों के साथ संबंध सुधारना चाहती है और यही कारण है कि उसने 'भाजपा को जानो' पहल शुरू की। 

नड्डा ने मोदी सरकार के काम करने के तरीकों के बारे में बात करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले आठ वर्षो में न केवल भारत को बल्कि दुनिया के कई देशों को बदलने का काम किया है। इस मौके पर विदेशी राजनयिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। 

6 अप्रैल, 2022 को भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर नड्डा ने 'भाजपा को जानो' पहल की शुरुआत की। इसके तहत भाजपा नेताओं ने अब तक अमेरिका और यूरोपीय संघ के देशों समेत 56 देशों के प्रमुखों से मुलाकात की।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD