Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

प्रदेश ने 75 वर्षों में विकास के सभी क्षेत्रों में अतुलनीय प्रगति की : जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के सिल्ह में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Jwalaji

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालाजी , 06 Sep 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की प्रगति और लोगों के कल्याण के प्रति लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की आलोचना कर लोगों को भ्रमित करने का व्यर्थ प्रयास कर रहा है। वह हिमाचल प्रदेश के गठन के 75वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में कांगड़ा जिला के ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के सिल्ह में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

 विपक्ष के आधारहीन आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उदारता से प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को न केवल 800 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान की अपितु केन्द्र से वित्त पोषण में प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा बहाल करते हुए केन्द्रीय परियोजनाओं में 90: 10 की दर को भी पुनः बहाल किया।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सात बार हिमाचल का दौरा कर चुके हैं जो कि प्रदेश तथा यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष लगाव एवं स्नेह को दर्शाता है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश ने विकास के सभी क्षेत्रों में अतुलनीय प्रगति की है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के समय साक्षरता दर 4.8 प्रतिशत थी और आज यह 83 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में सड़कों की लम्बाई 288 किलोमीटर थी आज यह 39500 किलोमीटर हो चुकी है तथा उस समय 88 स्वास्थ्य संस्थान थे जबकि आज 4320 स्वास्थ्य संस्थान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गठन के समय यहां केवल 301 शैक्षणिक संस्थान थे जबकि आज इनकी संख्या 16124 तक पहुंच चुकी है। 

 खंुडियां में हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो खोलने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया जारी है। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

 इस अवसर पर लोकसभा सांसद किशन कपूर, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम लोक धनोटिया, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला देहरा भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, ज्वालाजी भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह राणा, देहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Jwalaji

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD