Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

नीतीश कुमार ने जनता से किया विश्वासघात : Giriraj Singh

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister Giriraj Singh, Nitish Kumar

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Sep 2022

भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के मिशन में जुटे नीतीश कुमार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि ऐसे नेता अन्य नेताओं को साथ देने का भरोसा कैसे दे सकते हैं जो पहले से ही अपने आपको प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मान कर चल रहे हों। 

केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के बेगूसराय से लोक सभा सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए कहा, मोदी जी और बिहार की जनता ने नीतीश जी को मुख्यमंत्री बनाया और उन्होंने मोदी जी और जनता को ही धोखा दे दिया, ऐसे विश्वासघाती महत्वाकांक्षी लोग उन अवसरवादियों को कैसे भरोसा देंगे जो पहले से ही पीएम बनने की महत्वाकांक्षाओं को पाल रहे हैं?

दरअसल, बिहार में भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद से ही नीतीश कुमार ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 2024 के लोक सभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भाजपा को बाहर करने के लिए नीतीश कुमार तमाम विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 

भाजपा नीतीश कुमार के इस अभियान की लगातार आलोचना करते हुए विरोधी खेमे में प्रधानमंत्री पद के लिए पहले से ही कई दावेदार होने की बात कह रहे हैं।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister Giriraj Singh , Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD