Friday, 31 March 2023

 

 

खास खबरें ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का वीरवार को 33वां दिन आईपीएल 2023: संजय मांजरेकर को उम्मीद..गुजरात टाइटंस पिछले सत्र का आत्मविश्वास आगे लेकर जाएंगे श्रेयस अय्यर ने एनसीए में रिपोर्ट किया आईपीएल 2023 : शुरूआती चरण में चूके हेजलवुड, आरसीबी के पहले मैच के लिए ग्लेन मैक्सवेल पर संदेह मियामी ओपन: सोराना कर्स्टी ने आर्यना सबालेंका को किया अपसेट, पहली बार डब्लूटीए 1000 सेमीफाइनल में 'मैदान' का टीजर हुआ रिलीज, भारतीय फुटबॉल के 'स्वर्ण युग' की कहानी व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो: सुखविंदर सिंह सुक्खू रोहित शर्मा जो कहना चाहते थे उसे कहने से वह नहीं डरते : अनिल कुंबले ट्विटर ने फ्री, बेसिक, एंटरप्राइज टियर के साथ नया एपीआई लॉन्च किया 'पोन्नियिन सेलवन 2' : मणिरत्नन की ग्रैंड फिल्म का ट्रेलर रिलीज मियामी ओपन : कार्लोस अल्काराज-टेलर फ्रिट्ज, पेट्रा क्वितोवा-एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण पुनर्निर्धारित मानहानि मामला : पटना की अदालत ने राहुल गांधी को 12 अप्रैल को किया तलब आईपीएल 2023 : नवनियुक्त उप-कप्तान अक्षर पटेल आईपीएल 2023 सीजन में अपनी नई भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित स्पेन मास्टर्स: सिंधु, श्रीकांत, प्रणीत दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग ने मैच छोड़ा फिलीपीन नौका में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 230 को बचाया गया गूगल ने कहा, बार्ड के लिए नहीं की चैटजीपीटी की नकल अपने बिंग चैट में विज्ञापन ला रहा माइक्रोसॉफ्ट सीरिया में आंधी से सात की मौत लियाम लिविंगस्टोन आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे : रिपोर्ट मोरक्को में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 27 घायल मिकी आर्थर बनेंगे पाकिस्तान के सलाहकार टीम निदेशक, मोर्न मोर्कल गेंदबाजी कोच

 

ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति से ही अच्छी विचारधारा संभव : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

चंडीगढ़ निरंकारी समागम में उमड़ा श्रद्धालुओं का समूह

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission, Chandigarh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Sep 2022

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के चंडीगढ़ आगमन पर विशाल संत समागम का आयोजन  चंडीगढ़ के सेक्टर 34ए स्थित मेला ग्राउंड में हुआ। समागम में चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के  दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का  समागम में पहुंचने का उत्साह देखते ही बनता था।सभी ने समागम का  आनंद प्राप्त किया  व  सतगुरू माता जी के पावन विचारों को श्रवण किया।

इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति द्वारा ही भ्रम का नाश होता है तथा हमारी विचारधारा में विशालता आती है। उन्होंने इस बात को एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हुए बताया कि जिस प्रकार कुएं के मेंढक के लिए उसका दायरा केवल कुआं होता है ,परंतु समंदर के मेंढक के लिए दायरा विशाल होता है।

 इसी प्रकार से हमें अपनी संकीर्णतायों से ऊपर उठकर  इस  विशाल प्रभु परमात्मा को जानकार  इस विशाल से जुड़ना चाहिए तथा अपनी  विचारधारा का दायरा प्रेम, प्यार, करुणा, दया व सहनशीलता के भाव से बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हम सोशल मीडिया के प्रभाव में घर, परिवार व समाज की सोच का दायरा सीमित करते जा रहे हैं, उस दायरे व विचारधारा को बढ़ाने का प्रयास करें।

सतगुरु  माता जी ने कहा कि सत्संग, सेवा ,सिमरन से ही नम्रता वाले भाव बनते हैं। इसलिए इस निराकार प्रभु का एहसास बनाकर  सांसारिक रूप में भी अपनी सकारात्मक सेवाएं निभाते चले जाएं।उन्होंने कहा कि मानवीय जीवन मिलने के बाद आलस्य का त्याग करके  परमात्मा की जानकारी  प्राप्त कर अपने जीवन को श्रेष्ठ व सफल बनायें।

मेंबर इंचार्ज,ब्रांचेस  सन्त निरंकारी मण्डल श्री एच0एस0चावला ने कहा कि सतगुरु ब्रह्म ज्ञान का उजाला देकर मन का उजाला करता है तथा जीवन से अज्ञानता को समाप्त करता है । उन्होंने कहा कि 'ऑल इज वेल 'तभी संभव है जब 'ऑल इसकी विश 'होती है। भाव जो भी हो रहा है वह अच्छा हो रहा है और सबकुछ प्रभु परमात्मा की रजा में हो रहा है ।

चंडीगढ जोन के जोनल इंचार्ज श्री के के कश्यप जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के चंडीगढ़ आगमन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी गण्यमान्य , दूर दराज से आये श्रद्धालुओं का चंडीगढ़ आने पर शुक्राना किया। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम व अन्य सभी विभागों के विशेष योगदान के लिए धन्यवाद किया तथा सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के लिए सतगुरु माता जी के चरणों से आशीर्वाद मांगा।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD