Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन

 

चुनाव में प्रधानमंत्री की कोई भूमिका नहीं : यशवंत सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लखनऊ , 26 Apr 2014

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह बहुत ही विचित्र चुनाव है। इसमें सत्तासीन लोगों के खिलाफ देश के सभी दल नहीं हैं बल्कि भाजपा और उसके नेता नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सारे राजनीतिक दल एकजुट होकर हमले कर रहे हैं और उन्हें सत्ता तक पहुंचने से रोकने में लगे हैं। उन्होंने कहा, "देश के प्रधानमंत्री की इस चुनाव में कोई भूमिका नजर नहीं आ रही है।"यशवंत सिन्हा ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि देश में मोदी की लहर पर चर्चा हो रही है। इस बार ऐसी स्थिति बनी है जिससे जातीय समीकरण ध्वस्त हुआ है। जातीय समीकरण के आधार पर आने वाले चुनावी सर्वे से एकदम उलट परिणाम आने वाले हैं। सिन्हा ने कहा, "यह सब डॉ. मनमोहन सिंह को नहीं दिखता।"

उन्होंने कहा कि मतदान करके बूथ के बाहर मीडिया से सिंह ने कहा था कि देश में मोदी की कोई लहर नहीं है। वे यह सब, तब कह रहे हैं जब अपने भाई को भी कांग्रेस में नहीं रोक पा रहे हैं। उनके भाई भाजपा में शामिल हो गए हैं।एक सवाल के जवाब में सिन्हा ने कहा कि उनका पूरा परिवार सार्वजनिक जीवन (राजनीति) में है और इसलिए ऐसे लोगों पर टिप्पण़ी करने का पूरा अधिकार है।पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि वैसे भी प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा का यह मामला नया नहीं है। उन्होंने कहा, "करीब छह माह पूर्व मैंने संसद में मामला उठाया था। तो फिर वह अब इस वक्त क्यों परेशान हो रही हैं।"उन्होंने कहा कि प्रियंका चाहे जितने कम लोगों को संबोधित करें लेकिन उन्हें देश की मीडिया में उतनी ही कवरेज मिलती है जितनी कि लाखों लोगों को संबोधित करते वक्त मोदी को। 

गुजरात मॉडल के मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल गुजरात मॉडल पर हल्ला मचा रहे हैं लेकिन हकीकत तो यह है कि भाजपा ने कभी भी देश भर में गुजरात मॉडल लागू करने की बात कही ही नहीं। इसलिए गुजरात मॉडल का मुद्दा उठाना बेमानी होगा। भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। देश को वित्तीय समस्याओं से उबारने के लिये भाजपा के पास कौन सा फार्मूला है, इस पर उन्होंने कहा कि इस वक्त देश अर्थिक संकट से जूझ रहा है। इससे छुटकारा एक या दो दिन में नहीं पाया जा सकता लेकिन इसका हल अवश्य निकलेगा।

 

Tags: election 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD