Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के रोहड़ी में 91.16 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी

‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रोहड़ी (सिरमौर) , 02 Sep 2022

हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ आयोजन की श्रृंखला में आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के रोहड़ी में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन-जन के सहयोग से हिमाचल आज प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। 

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हिमाचल को विकास के विभिन्न मानकों पर देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए एकजुट होकर सत्त प्रत्यनशील रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास का श्रेय प्रत्येक हिमाचली के परिश्रम और समर्पण को जाता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि विगत 75 वर्षों में सभी क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश का समग्र विकास हुआ है। 

उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल 301 शैक्षणिक संस्थान, 88 स्वास्थ्य संस्थान और प्रति व्यक्ति आय 240 रुपये थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 16,124 से अधिक शैक्षणिक संस्थान और 4320 स्वास्थ्य संस्थान लोगों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2,01,854 रुपये हो गई है। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में प्रदेश में सड़कों की लम्बाई 228 किलोमीटर थी जबकि वर्तमान में प्रदेश में 39,500 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़कें विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने का साधन बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य है। विकास के अन्य मानकों में भी हिमाचल की उपलब्धियां बेहतरीन हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के साथ हिमाचल प्रदेश भी अपने गठन के 75 वर्ष मना रहा है। देश ने लम्बे संघर्ष और अनेक बलिदानों के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त की है और युवा पीढ़ी को भी अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों के विषय में जागरूक करना महत्वपूर्ण है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि पौने पांच वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार ने राज्य का एक समान एवं सन्तुलित विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा केंद्र और हिमाचल की डबल इंजन सरकार भविष्य में भी हिमाचल में विकास की तेज गति बरकरार रखेंगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और राज्य के हर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में 3.32 लाख से अधिक महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। 

घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली निःशुल्क प्रदान की जा रही है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मुफ्त पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। समारोह में हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के गठन पर आधारित थीम सॉन्ग प्रस्तुत किया गया और राज्य के गौरवशाली इतिहास तथा उपलब्धियों पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।

जय राम ठाकुर ने इससे पहले पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 91.16 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने 7.32 करोड़ रुपये की लागत के शलाणा जोहड़ी पार्वी खड्ड सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 4.38 करोड़ रुपये की लागत से थानाधार सड़क के लिए सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य और 3.93 करोड़ रुपये की लागत से रेहाड़ी गुसान से डौंगा फाग सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।

मुख्यमन्त्री ने इस अवसर पर 7.35 करोड़ रुपये की लागत से भड़ोली से ताली भुजल सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 13.48 करोड़ रुपये की लागत से धामला धनेच चुखरिया सड़क के स्तरोन्नयन कार्य तथा 8.47 करोड़ रुपये की लागत से राजगढ़-यशवंतगर वाया बड़गला सड़क के स्तरोन्नयन कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने 9.44 करोड़ रुपये की लागत से नैना टिक्कर से दयोथल सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 32.26 करोड़ रुपये की लागत से मरयोग-नारग-धरयार सड़क के स्तरोन्नयन कार्य तथा 4.53 करोड़ रुपये की लागत से धबुर-बगथान सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास भी किया।   

उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ल्यू कुफर में राजकीय माध्यमिक विद्यालय को राजकीय उच्च पाठशाला तथा जोहला फागू में राजकीय प्राथमिक पाठशाला को राजकीय माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने राजगढ़ में छात्राओं के लिए नई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोलने की घोषणा भी की।  उन्होंने कहा कि धमून हब्बन मार्ग को स्तरोन्नत किया जाएगा। उन्होंने डिब्बर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण का आश्वासन भी दिया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि लगभग 86 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ओछघाट नेरीपुल छैला मार्ग की टारिंग उखड़ने के मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब के करीब रहकर उनके सामाजिक आर्थिक उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में केवल बातें करने वालों का नहीं बल्कि धरातल पर विकास करने वालों का साथ दें। 

उन्होंने इस अवसर पर हिमाचल की विकास यात्रा पर आधारित विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सिरमौर जिला वास्तविक रूप से विकास का सिरमौर बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी क्षेत्रों का समान एवं संतुलित विकास कर रही है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ समय पर लक्षित वर्गों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सिरमौर जिला का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने पच्छाद जैसे दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि गत पौने पांच वर्षों में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई सभी घोषणाएं पूर्ण की हैं।

 इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद सिरमौर की अध्यक्ष सीमा कन्याल, पंचायत समिति राजगढ़ की अध्यक्ष सरोज शर्मा, भाजपा मंडल पच्छाद के अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू व भाजपा एवं भाजयुमो के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल और वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD