Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए डॉ. ओबेरॉय

1001 पीड़ित परिवारों के लिए एक महीने के राशन के लिए भेजे 30 हजार 30 पाउंड

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi, DR. S. P. Singh Oberoi

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 31 Aug 2022

धर्मों, जातियों और देशों के बंटवारे को अलग रखकर अपने 'सरबत का भला' संकल्प पर पहरा देते हुए दुबई के प्रसिद्ध सिख कारोबारी और सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय ने अब  भयानक बाढ़ से जूझ रहे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 30 हजार 30 पाउंड की बड़ी राशि भेजी है।

इस संबंध में जानकारी सांझी करते हुए ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय ने कहा कि पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में आई भीषण बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, जिससे लाखों लोग बेघर हो गए हैं और उनके लिए दो वक्त का खाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व गवर्नर और सरवर फाउंडेशन के अध्यक्ष चौधरी मुहम्मद सरवर ने उनसे संपर्क किया और बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की, जिस पर सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने तत्काल कार्रवाई की और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बाढ़ के दौरान सेवा कार्य करने वाले सरवर फाउंडेशन लाहौर को 30 हजार 30 पाउंड (पाकिस्तान की मुद्रा के अनुसार लगभग 80 लाख रुपये) भेजे गए हैं। 

जिस से 1001 पीड़ित परिवारों को एक माह की राशन किट प्रदान की जाएगी। डॉ. ओबेरॉय ने यह भी कहा कि उन्होंने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लंगर के लिए 4 अल्ट्रा-मॉडर्न मशीनें, जिनमें आटा गुनने, पैटी बनाने, रोटी बनाने और डिशवाशर शामिल हैं, ख़रीदकर दुबई में रखी हुई हैं। उन्होंने कहा कि उक्त मशीनें जो कोविड लॉकडाउन के कारण पाकिस्तान नहीं पहुंच सकीं, उन्हें शीघ्र ही वहां भेजा जाएगा।

सरवर फाउंडेशन के संस्थापक और पूर्व राज्यपाल चौधरी मोहम्मद सरवर ने इस बड़ी मदद के लिए डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय का विशेष धन्यवाद किया और कहा कि इस कठिन समय में उनकी मदद से न केवल बाढ़ पीड़ितों को राहत मिलेगी, बल्कि दोनों देशों के रिश्ते भी मधुर होंगे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi , DR. S. P. Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD