Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

विश्व मेडल विजेता एलपीयू की स्टूडेंट्स राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने कैंपस पहुंचीं

16वें क्रॉस कंट्री (एम/डब्ल्यू) को झंडी दिखाकर रवाना किया, और नए विद्यार्थियों के साथ 'यूथ टॉक शो' में बातचीत की

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Parveen Hooda, Turkey World Boxing Championship, Birmingham Commonwealth Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Aug 2022

Last updated on: Aug 29, 2022, 00:00 IST

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स और तुर्की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मैडल जीतने वाली लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की दो छात्राएं, राष्ट्र की  गौरव, जैस्मिन  और परवीन हुड्डा आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के लिए कैंपस पहुंचीं| दोनों ने 16वें क्रॉस कंट्री रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया, जहां सैकड़ों स्पोर्ट्स प्रेमी विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने खेल भावना के साथ भाग लिया। ये दोनों पहली बार अपनी शानदार वैश्विक जीत के बाद परिसर में वापस आईं  थीं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शांति देवी मित्तल सभागार में एलपीयू के विद्यार्थियों  के साथ इंटरेक्टिव 'यूथ टॉक शो' का भी आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने मशहूर हस्तियों के रूप में उनका स्वागत किया। उन दोनों से बातचीत करते हुए विद्यार्थियों को अपने स्वभाव और पसंद के क्षेत्र में विजेता पोडियम तक पहुंचने का अपना मार्ग स्वंय प्रशस्त करने का सुझाव दिया।

महिला मुक्केबाज जैस्मीन लैंबोरिया और परवीन हुड्डा एलपीयू में बी पी एड की छात्राऐ  हैं। ये दोनों हमेशा प्रतियोगिताओं में अपने हुक और घूंसे की उग्र शक्ति का प्रदर्शन करती  हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि एलपीयू प्रबंधन खिलाड़ियों का बहुत ध्यान रखता है। एलपीयू देश के गौरव को बढ़ाने के लिए उन्हें विभिन्न रूपों में समर्थन और प्रेरणा भी देता रहता है।

 उल्लेखनीय है, वर्ष 2012 से, भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस देश के हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) को मनाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन, भारत के राष्ट्रपति प्रमुख खिलाड़ियों और मेंटर्स को खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार सहित खेल संबंधी पुरस्कार भी प्रदान करते हैं।  एलपीयू में डीन स्टूडेंट वेलफेयर विंग डॉ सौरभ लखनपाल और डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ वी कौल ने बताया कि कैंपस में नामांकित पैरा स्टूडेंट्स ने भी करीब 10 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस में हिस्सा लिया। 

इसके लिए 9 महिलाओं, 9 पुरुषों और 2 पैरा विद्यार्थियों  सहित विश्वविद्यालय के 20 प्रतिभागी छात्रों को व्यक्तिगत रूप से क्रॉस कंट्री खिताब का दावा देखते  हुए विशेष विजेता घोषित किया गया।  परिणाम: लड़कियों के लिए 5 किमी दौड़ के लिए शीर्ष विजेताओं में से  हैं: नीता देवी समय 24:17.36 सेकंड; सिमरन 25:19.86 सेकंड; खुशबू  26:02.91 सेकंड; और, पैरा एथलीट, गरिमा जोशी 30:27.17 सेकंड। लड़कों की 10 किलोमीटर की दौड़ में से : सौरभ भारद्वाज 40:02.03 सेकेंड; सर्वेश:41:31.93 सेकंड; अवनीश: 43:43.61 सेकेंड; और पैरा एथलीट सुनील 51:31.30 सेकंड।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Parveen Hooda , Turkey World Boxing Championship , Birmingham Commonwealth Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD