Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चम्बा जिले के सिहुंता क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के राहत शिविर का दौरा किया

अधिकारियों को हर तरह की मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिये

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Sihunta, Chamba, Kakroti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिहुंता (चम्बा) , 29 Aug 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिले के सिहुंता क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए स्थापित  काकरोटी शिविर का दौरा किया, जहां हटली, थुलेल, बलाना और काकरोटी पंचायतों के लगभग 36 परिवारों को अस्थाई तौर पर आश्रय उपलब्ध करवाया गया है। भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण इन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से भेंट की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को दैनिक आवश्यकता की हर वस्तु उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के उपरान्त यह पता चलेगा कि उनके घर रहने लायक हैं या नहीं। इसके उपरान्त प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिये उपयुक्त और सुरक्षित भूमि भी चिन्हित की जायेगी। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्थानीय राजस्व अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के बाद राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए तत्काल एनडीआरएफ और स्थानीय राहत एवं बचाव एजेंसियों को लगाया गया है। 

उन्होंने कहा कि चम्बा जिले के भट्टियात क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सम्पर्क सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से 24 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं को 22.11 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।। स्थानीय विधायक और मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Sihunta , Chamba , Kakroti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD