Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में मिसेज कोहली कहे जाने पर अनुष्का शर्मा ने दिया मजेदार रिएक्शन डब्लूपीएल 2023: शिवर ब्रंट का कैच छोड़ना भारी साबित हुआ : एलिसा हीली

 

एंबुलेंस नहीं मिलने पर, 2 साल के मासूम के शव को हाथ में ले जाने को मजबूर हुआ भाई

Khas Khabar, Uttar Pradesh, Viral Photo

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बागपत (उत्तर प्रदेश) , 29 Aug 2022

सोशल मीडिया पर 10 साल के एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी गोद में दो साल के भाई का शव नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है। 10 साल के इस लड़के का नाम सागर कुमार है। पुलिस के अनुसार, दो साल के बच्चे कला कुमार की शुक्रवार को उसकी सौतेली मां सीता ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। 

दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर बैंक के पास रोते हुए मासूम को चुप ना करा पाने पर महिला ने बच्चे को कार के आगे धक्का दे दिया। कार की टक्कर से मासूम की मौत हो गयी। बागपत के सर्कल अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा, स्थानीय लोगों ने हमें सूचित किया, जिसके बाद महिला के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता प्रवीण कुमार को सौंप दिया गया, जो शामली जिले में दिहाड़ी मजदूर हैं। प्रवीण के साथ उसका रिश्तेदार रामपाल और उसका बेटा सागर भी था। रामपाल ने आरोप लगाया कि प्रवीण ने बार-बार एक स्वास्थ्य अधिकारी से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। लेकिन उसके अनुरोध पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

 

Tags: Khas Khabar , Uttar Pradesh , Viral Photo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD