Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

भ्रष्टाचार का Twin Tower हुआ ध्वस्त, हवा में उठा धूल का गुबार

Khas Khabar, Noida, Noida News, Noida Twin Towers, Noida Twin Towers News, Noida Twin Towers Demolished, Why Noida Twin Towers Are Demolished, Why Noida Twin Towers Were Demolished, Story Of Noida Twin Towers, Noida Twin Towers Demolish Reason, Noida Twin Towers Demolition

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 28 Aug 2022

नोएडा सेक्टर 93ए स्थित ट्विन टावर को ध्वस्त कर दिया गया है। महज 9 सेकंड में इमारत जमींदोज हो गई। ध्वस्त होते ही चारों ओर धूल का गुबार बन गया और इमारत मलबे में तब्दील हो गई। ये धूल का गुबार अगले तीन से चार दिनों तक लोगों को परेशान कर सकता है। वहीं इससे बचने के लिए बच्चों और बुजुर्गो को मास्क लगाने की जरूरत पड़ेगी। 

इमारत को गिरते देखने के लिए तमाम लोगों की भीड़ जुटी और अपार्टमेंट के ऊपर भी लोग खड़े होकर इस क्षण को अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखे। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विपुल सिंह नें बताया, इमारत गिरने के बाद दो तरह की धूल हवा में उड़ेगी। जो धूल के मोटे कण होंगे वह तुरंत जमीन पर गिर जाएंगे लेकिन जो छोटे छोटे कण होंगे वह हवा में लम्बे वक्त तक रहेंग, क्योंकि हवा भी चल रही है। 

धूल के छोटे छोटे कण अगले तीन से चार दिनों तक दो से तीन किलोमीटर के क्षेत्र में बने रहेंगे। यदि हवा की गति तेज होती है तो उससे कम समय के लिए रहेंगे। वहीं बारिश पड़ती है तो यह जल्द सामन्य हो सकती है। लोगों को इससे बचने के लिए मास्क पहनने की जरूरत होगी, क्येंकि यह गंभीर होंगे। सीमेंट के छोटे छोटे कण जो दिखते नहीं है वह इंसान को नुकसान पहुंचा सकते हैं और लंग्स में जाकर बाद में दिक्कतें खड़ी कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, ध्वस्त करने के बाद इमारत का जो मलबा है उसको ढोने में भी वक्त लगेगा और ट्रकों के माध्यम से जब ले जाएगा तो देखना होगा कि ट्रकों को सही तरीके से ढंक कर ले जाया जा रहा है या नहीं। इस इमरात को गिराने में 17 करोड़ रुपये खर्च का बोझ बिल्डर उठाएगा, वहीं देश के रियल स्टेट में पहला ऐसा किस्सा होगा जो इतिहास में दर्ज हुआ।

डिमोलिश से पहले फाइनल ट्रिगर बाक्स से कनेक्ट किया गया। 10 से 0 तक के काउंडाउन के बाद ब्लास्ट हुआ और ठीक ढ़ाई बजे इमारत सिर्फ 9 सेकंड में जमींदोश हो गई। इमारत को गिराये जाने के लिए ट्विन टावर स्तिथ लोगों को दूसरी सोसाइटी में पनाह दी गई, सुपरटेक के एमरोल्ड सोसाइटी से सभी लोगों ने अपना मकान खाली कर कर दिया था।

 

Tags: Khas Khabar , Noida , Noida News , Noida Twin Towers , Noida Twin Towers News , Noida Twin Towers Demolished , Why Noida Twin Towers Are Demolished , Why Noida Twin Towers Were Demolished , Story Of Noida Twin Towers , Noida Twin Towers Demolish Reason , Noida Twin Towers Demolition

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD