Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने कृषि विभाग के 359 और सिविल जजों के 80 पद भरने को दी मंज़ूरी

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में ग्रामीण विकास विभाग के तकनीकी विंग का नया सब-डिवीजऩ दफ़्तर होगा स्थापित

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Cabinet Decision Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Aug 2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट ने कृषि और किसान कल्याण विभाग के तकनीकी विंग में अलग-अलग काडर के 359 पद सीधी भर्ती के द्वारा भरने को मंजूरी दे दी।इस सम्बन्धी फ़ैसला आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन हुई मंत्री समूह की मीटिंग में लिया गया।  

और अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग में अधिकारियों/कर्मचारियों से बेहद कमी है, जिस कारण कार्यप्रणाली पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। इन पदों में कृषि विकास अफ़सर के 200, कृषि सब इंस्पेक्टरों के 150 और लैबोरेट्री सहायकों के 9 पद शामिल हैं, जो किसी भी पद के पुनर्गठन के बिना भरे जाएंगे। यह पद भरने से कृषि विकास स्कीमों को सुचारू तरीके से लागू करने और जिससे किसानों को सुविधाएं बिना किसी रुकावट के मुहैया करने में मदद मिलेगी।  

सिविल जजों के 80 पद भरने की मंज़ूरी  

कैबिनेट ने सिविल जज (जूनियर डिवीजऩ) के 80 पदों को पंजाब सिविल सर्विस कमिशन, पटियाला के दायरे से निकाल कर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के द्वारा भरने का फ़ैसला किया है। इस फ़ैसले से नीचे की अदालतों के कामकाज में मुस्तैदी सुनिश्चित बनाने के लिए नये जुडिशियल अफसरों की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने में मदद मिलेगी।  

497 वैटरनरी फार्मासिस्टों और 498 क्लास-4/सफ़ाई सेवकों की सेवाओं में वृद्धि का फ़ैसला  

इस दौरान राज्य भर के 582 वैटरनरी अस्पतालों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए पहले ही ठेके के आधार पर काम करने वाले 497 वैटरनरी फार्मासिस्टों और 498 क्लास-4/सफ़ाई सेवकों की सेवाओं को पहली अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक एक साल के लिए और बढ़ाने के लिए कार्य बाद मंजूरी दे दी है।  

यह फ़ैसला इन वैटरनरी अस्पतालों के कामकाज को सुचारू करना सुनिश्चित बनाने के लिए किया गया। इसके अलावा पशु-पालकों को पशुओं की स्वास्थ्य देखभाल के लिए बेहतरीन सेवाएं मुहैया होंगीराज्य सरकार ने 582 सिविल वैटरनरी अस्पतालों को पहले ही ग्रामीण वैटरनरी अफसरों के प्रवाणित 582 पदों समेत ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से पशु-पालन विभाग को वापस तबदील कर दिया है।  

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में बनेगा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग का सब डिवीजऩ दफ़्तर  

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारू करने के लिए पंजाब कैबिनेट ने साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में विभाग के तकनीकी विंग का नया सब-डिवीजऩ दफ़्तर स्थापित करने का फ़ैसला किया है। इसके लिए एक सब-डिवीजनल अफ़सर, दो जूनियर इंजीनियर, एक जूनियर ड्राफ्ट्समैन और एक सेवक समेत कुल छह पद सृजन किए गए हैं।  

पी.एस.पी.सी.एल. की रिवैंमप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सैक्टर स्कीम स्वीकृत  

कैबिनेट ने बिजली वितरण प्रणाली को मज़बूत कर खपतकारों को सुचारू बिजली सप्लाई सुनिश्चित बनाने के लिए पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा प्रस्तावित रिवैंमप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सैक्टर स्कीम (आर.डी.एस.एस.) को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस स्कीम के लिए भारत सरकार से 97,631 करोड़ रुपए की अनुमानित कुल बजट सहायता प्राप्त होगी और इस पर कुल 3,03,758 करोड़ रुपए ख़र्च होंगे।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Cabinet Decision Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD