Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन संजय टंडन ने शहर में रामनवमी पर आयोजित शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर की शुरुआत Reconnaissance-2024'' एक उच्च नोट पर समाप्त हुआ पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में भव्य समारोह के साथ स्पेक्ट्रम 2.0 का उद्घाटन किया गया विजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा चंडीगढ़ में इंडिया अलायंस की होगी ऐतिहासिक जीत: डॉ. एस.एस आहलूवालिया सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में संत समाज ने पंजाब की राजनैतिक पार्टियों के सामने रखा पर्यावरण का एजेंडा टाइगर श्रॉफ ने एक्शन और स्वैग संग फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" में लगाया है कॉमेडी का तड़का, एक्टर का नया साइड देख दर्शकों में मच गई है खलबली जेल में केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान, बोले- मुख्यमंत्री के साथ हो रहा आतंकवादियों जैसा सलूक परनीत कौर ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र विजीलैंस ब्यूरो ने 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एएसआई को किया गिरफ्तार परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात पद्म भूषण इंजीनियर जसपाल भट्टी सांस्कृतिक संध्या कल, 16 अप्रैल, 2024 को पीईसी में आयोजित की जाएगी सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने कॉस्मेटोलॉजी कॉलेज आईआईएमसीबी का उद्घाटन किया जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर किसानों की पेमेंट सुनिश्चित की जाए : मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद आप ने 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ' के रूप में मनाया बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन

 

घरौण्डा की समस्याओं से पिछले लगभग दस वर्ष मुंह मोड़े रहे स्थानिय नेता

अपने आपके सरकार मे भारी पैठ होने का दावे खोखले साबित हुए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा , 25 Apr 2014

स्थानिय समस्याओं की मांग की ओर ध्यान न दिये जाने के कारण स्थानिय लोगों मे सरकार के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है। और न ही कभी किसी स्थानिय काग्रेंसी नेता ने सरकार को यहां की समस्याओं के बारे मे सरकार को बताया। जनता को कोरे आश्वासन ही आज तक परोसे गए हैं। जबकी यहां के काग्रेंसी अपने आपको सरकार मे भारी पैठ होने का दावा करते नही थकते। कोई राहुल गांधी का नजदीकी है तो कोई हुड्डा साहब का । मगर हैरानी है कि ये मात्र जनता मे अपनी झुठी शान दिखाने के लिए है या कुछ इसमे सच्चाई भी है। अगर कोई जमीनी हकीकत है भी तो पिछले दस सालों मे कथित काग्रेंसीयों को यहां की समस्याएं नजर क्यों नही आई। 

समस्यायें-

घरौण्डा मे वर्षों से गल्र्ज कालेज,बस अड्डा,खेल का मैदान,वर्तमान गल्र्ज स्कूल मे कम जगह,पिछले कुछ वर्षों से दोनो तरफ सर्विस लेन की खस्ता हालत, कालोनियों का नियमित करवाना,सार्वजनिक पार्क का न होना,रेलवे स्टेशन पर शैडों की व्यवस्था,स्थानिय सरकारी हस्पताल मे डाक्टरों व सुविधाओं की कमी होना,कालेज छात्राओं के लिए करनाल व पानीपत के लिए बसों का न होना, नई अनाज मण्डी मे कि सानों के ठहरने लिए समुचित व्यवस्था न होना आदी ।

जनता मांग रही जवाब

समस्याओं से सत्ता पार्टी के स्थानिय नेता मुंह मोड कर क्यों बैठे रहे। इन्होने अपने आकाओं को यहां की समस्याओं से अवगत क्यों नही करवाया? ऐसे कई सवाल क्षेत्र की जनता के जहन मे गुंज रहे हैं। ना ही किसी विपक्षी पार्टी के स्थानिय नेताओं ने इन समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। उन्होने वही किया जो उन्हे उनके आकाओं के आदेश मिलते थे। स्थानिय विपक्षी नेता भी स्थानिय समस्याओं से मुंह मोडें़ बैठे रहकर चुनावों का इन्जार करते रहे। जनता इन सवालों का जवाब तलाश रही है। जो अबकी बार यहां चुनाव मे उतरने वाले प्रत्यासीयों को देने पड़ सकते हैं। एक महाशय तो पिछले नौ वर्षों तक सरकार मे मलाई खाने के बाद अपने आपकी प्रशंसा करने से नही थक रहे हैं। और वे काग्रेंस की सेवा करने का दम भर कर टिकट की लाईन मे लगे हैं। वर्षों काग्रेंस की सेवा के बाद कोई पुछे तो उन्होने इलाके को क्या दिया। अपने ही पदों मे तरक्की की। टिकट नही मिलने पर वे किसी अन्य पार्टी की गोद मे बैठ सकते हैं। या फिर आजाद प्रत्यासी के रूप मे कू द कर जनता को कोरे आश्वासन ही परोसेंगे। ऐसे एक नही कई स्थानिय छुटभैये नेता अपनी पार्टीयों से बगावत कर मैदान मे कुदने की इच्छा रखते हंै ऐसी चर्चाएं आजकल जोरों पर हैं। किस भरोसे पर जनता इन पर विश्वास करेगी। मगर उनकी एम एल ए बनने की इच्छा पर तो कोई रोक नही लगा सकता। जो सत्ता पार्टी के दमदार सदस्य होते हुए भी क्षेत्र मे एक भी कार्य नही करवा सके। पिछले नौ वर्षों मे इन्हे ध्यान नही आया कि क्षेत्र की अनदेखी हो रही है। अब नौ साल सत्ता की मलाई खाने के बाद इन्हे क्षेत्र व क्षेत्र के लोगों की चिन्ता क्यों होने लगी? ताकी जनता को फिर बहकाया जा सके। मगर जनता अबकी बार साबित कर देगी कि "तू डाल डाल तो जनता पात पात"। कुछ लोग नौ सालों मे अपनी स्वार्थ सिद्धी कर काग्रेंस को कोसते हुए दूसरों की गोद मे बैठ कर टिकट की जुगत मे लगे है। मगर जनता अब कुछ ऐसे कथित नेताओं की चालों को कामयाब नही होने देगी। चुनाव नजदीक आने पर ही ऐसे लोगों को अपनी ही पार्टीयों मे खोट नजर आने लगते हैं। पार्टीयों का खोट तो साल दो साल मे नजर आ जाना चाहिए था। तब पार्टी नही छोडी। क्ंयू? नौ साल मलाई जो डकारनी थी।़ ऐसी चर्चाएं अब जनता मे होने लगी हैं। सामाजिक संस्थाओं ने समय समय पर स्थानिय नेताओं व अधिकारीयों को घरौण्डा की उर्पयुक्त  समस्याओं से अवगत कराया,मगर किसी के कानों पर जूं तक नही रेंगी।

 

Tags: Problem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD