Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

नीतीश कुमार 'सीएम मटेरियल' तो हैं ही नहीं, ' पीएम मटेरियल' कहां से होंगे : Giriraj Singh

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Nitish Kumar

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोपालगंज , 22 Aug 2022

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने सोमवार को नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवार बनने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे आज तक सीएम मटेरियल ही नहीं बन पाए, तो पीएम मटेरियल कहां से होंगे। 

उन्होंने कहा कि देश में नीतीश कुमार संभवत: पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो आठ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, लेकिन कभी अपनी पार्टी के अकेले दम पर मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। गोपालगंज में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के 'फायर ब्रांड' नेता माने जाने वाले सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा के पास दो ही रास्ते थे कि या तो नीतीश के साथ सरकार बना लें या फिर नए चुनाव में धकेल देते। 

भाजपा राजद के साथ नीतिगत कारणों से नहीं जा सकती। नीतीश के लिए कोई अंतर नहीं पड़ता। जब घुंघरू बांध ही लिया तो कहीं भी जा सकते हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार को पीएम बनने के लिए उनके कई मंत्री पूजा नहीं कर रहे हैं। 

ये पूजा तेजस्वी यादव को सीएम बनने के लिए हो रही है। नीतीश कुमार बली का बकरा बनेंगे, वह न इधर का रहेंगे न उधर का रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भाजपा ने ही पहली बार मुख्यमंत्री बनाया, भाजपा के पास उस समय 63 एमएलए थे, जबकि जदयू के पास 36 एमएलए थे। 

पहला भी और अंतिम भी भाजपा ने ही मुख्यमंत्री बनाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने ईमानदारी से संख्या बल को नहीं देखकर, जो कहा उसे किया । उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जीवन में अंतिम बार मुख्यमंत्री हैं, आगे नहीं बनेंगे।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD