Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में

 

Akhilesh Yadav बोले, महंगाई तथा बेरोजगारी चरम पर, चिंता का विषय

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Aug 2022

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे लिए चिंता का विषय है कि महंगाई तथा बेरोजगारी चरम सीमा पर है। दुनिया के तमाम आंकड़ो को देखें तो स्वास्थ्य, प्रेस की आजादी आदि में हमारा देश काफी पीछे नजर आता है। 

अखिलेश यादव सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने तिरंगा भी फहराया। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं जयंती पर हम आज जब आजादी की खुशियां मना रहे हैं, वहीं हमारे देशवासियों के सामने चुनौती भी है। 

अब तो यह चिंता का विषय है कि हमारा देश बाकि देशों के मुकाबले आगे कैसे बढ़े। अखिलेश यादव ने कहा कि आज दिल्ली के लाल किला पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो भी घोषणा की है, उन सभी पर अमल किया जाना बहुत जरूरी है। 

मेरा मानना है कि जो लालकिला से संकल्प लिए जाएं वह पूरे होने चाहिए। हमारे देश में बेरोजगारी कम होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर हमारा देश बहुत पीछे है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा राष्ट्रीय त्योहारों को मनाया है। 

15 अगस्त के साथ ही 26 जनवरी पर भी सभी ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। आज पानी नहीं बरस रहा है प्रदेश में तो सूखे की स्थिति है। हमारा पर्यावरण कैसे सुरक्षित हो इस दिशा में भी काम काफी जरूरी होता जा रहा है। 

सपा मुखिया ने कहा कि आज हम भले ही आजादी के 75 वर्ष पूरा होने की खुशी मना रहे हैं, लेकिन हमें चिंता भी करनी चाहिए। हम चिंता करें कि देश में जाति का भेदभाव कैसे दूर होगा। हम सभी मामलों में गंभीर हो जाएं तो दुनिया में हमारा देश की काफी आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। 

कहा कि हमारे देश की एकता के कारण ऐसा समय आया जब अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। आज हम आजादी की खुशियां मना रहे हैं और खुशी के समय पर आजादी के संकल्पों को याद दिला रहे हैं। देश के सामने चुनौतियां भी हैं। 

उन्होंने कहा कि आओ हम सब मिलकर एक ऐसी आजादी का जश्न मनाएं। जिसमें हम सौहार्द, बराबरी, खुशहाली का परचम लहराएं। अखिलेश यादव ने कहा कि डिजिटल के दौर में हमारी डेमोक्रेसी कितनी सुरक्षित है, यह भी सोचने का विषय है।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD