Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

तिरंगा यात्राओं व बाईक रैलियों से गुलजार रहा कुल्लू-मनाली

चारों ओर गूंजे तिरंगा हमारी शान के नारे

Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence, Har ghar Tiranga, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 12 Aug 2022

कुल्लू जिला आज तिरंगे के रंग में सराबोर दिखाई दिया। अनेक स्थानों पर स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों के अलावा महिला व युवक मण्डलों, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूहों द्वारा बड़ी-बड़ी तिरंगा यात्राएं निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिये वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे उद्घोष के अलावा देशभक्ति के गीतों का गायन करती ये तिरंगा यात्राएं समाज को भारत की आन, बान व शान तिरंगा की महता और इसकी शक्ति का संदेश दे रही थी।

हर घर तिरंगा मुहिम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू के छात्रों की एक विशाल तिरंगा यात्रा को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रशांत सरकैक ने झण्डा सहित अगवानी की। इस यात्रा में स्कूल के एनसीसी, एनएसएस व अन्य छात्रों ने भाग लिया। शहर से गुजरती यह रैली हाथों में तिरंगा लिये देशभक्ति के गानों से हर घर तिरंगा का वातावरण तैयार करने का कार्य करते नजर आएं। 

इसी प्रकार डिग्री महाविद्यालय कुल्लू के छात्र-छात्राओं ने भी एक विशाल रैली ढालपुर मैदानों के चारों ओर निकालकर लोगों को तिरंगे की शान का संदेश दिया।  इस यात्रा को भी एडीएम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी दी कि इस प्रकार की तिरंगा यात्राएं आज जिलाभर में निकाली गई। अनेक पर्यटन स्थलों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गई जिनमें सैलानियों ने भी भाग लिया। 

अटल टनल रोहतांग, झीभी, बंजार, आनी व निरमण्ड तथा मनाली के विभिन्न भागों में हजारों लोगों ने तिरंगा हाथ में लिये रैलियों में भाग लिया। मनाली में निकाली बाईक रैली आजादी के अमृत महोत्सव पर मनाली में कार सेवा दल ने एक बाईक रैली निकाली। बाईक रैली की अगवानी हि.प्र. भाजपा की उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर तथा जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने हाथ में तिरंगा लेकर की। बाईक पर तिरंगा लहराते हुए यह रैली मनाली शहर व इसके उपनगरों में लोगों को हर घर तिरंगा के बारे में संदेश देती नजर आई। जहां से भी रैली गुजरी लोग अपने घरों से भारत माता की जयघोष करते नजर आएं।

 

Tags: Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence , Har ghar Tiranga , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD