Sunday, 01 October 2023

 

 

खास खबरें ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता: मुख्यमंत्री नीति आयोग द्वारा पंजाब के 10 ब्लाकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू जिला मोगा में जल्द ही तीन और आम आदमी क्लीनिक खुलेंगे "रोज़ रोज़ी ते गुलाब" की शूटिंग हुई शुरू; 24 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म फगवाड़ा शुगर मिल मामला : सरकार डिफाल्टर शुगर मिलों की संपत्ति जप्त कर किसानों को पैसा देगी : मलविंदर सिंह कंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें “समाज में करुणा की भावना जागृत करना ही है समय की मांग” नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का युवाओं से आह्वान ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुरुआत राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की एलपीयू द्वारा 120 इनोवेटिव टीमों के साथ 'गेटवे टू स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच)-2023' आयोजित जेल लैंड में जंगल बन चुका शहीद भगत,राजगुरु व सुखदेव का पार्क : वीरेश शांडिल्य चंडीगढ़ भाजपा परिवार लगातार बढ़ता हुआ: अरूण सूद कौन है राज शांडिल्य के विकी विद्या? टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा आयुष्मान भव अभियान के तहत- ब्लाक खुईखेड़ा में लोगों को दिलाई अंगदान करने की शपथ मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जिला सांबा के विकासात्मक परिदृश्य की समीक्षा की

 

राज्य सभा सांसद पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दौरा किया

पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय का दौरा किया और शिक्षकों तथा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 09 Aug 2022

जल संरक्षण और इसके उचित उपचार हेतु कार्य करने वाले प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और राज्य सभा सांसद पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मंगलवार को पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने संत सीचेवाल का स्वागत किया और उन्हें विश्वविद्यालय की विकास यात्रा की जानकारी दी। 

विशेष संवाद-सत्र में विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि स्वच्छ वायु, स्वच्छ जल और स्वच्छ भोजन प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। यद्यपि वायु, जल और मिट्टी में हानिकारक प्रदूषकों के प्रदुषण से न केवल पर्यावरण को नुक्सान पहुंचा है, बल्कि वैश्विक तापमान में भी वृद्धि हुई है। 

उन्होंने काली बेईं नदी के कायाकल्प के अपने अनुभवों को साझा किया और वर्षा जल संग्रहण, वाटर ट्रीटमेंट सेंटर्स की स्थापना और उपचार के बाद अपशिष्ट जल के सिंचाई और अन्य उद्देश्यों के लिए पुन: उपयोग के माध्यम से जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि लोगों को सीचेवाल गांव जहां पानी की एक-एक बूंद का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाता है, को एक मॉडल की तरह अपनाते हुए अपने नगर और गांव को विकसित करना चाहिए।

अपने संबोधन में संत सीचेवाल ने कहा कि तकनीकी नवाचार के माध्यम से ठोस और तरल कचरे का उपचार संभव हो सकता है। उन्होंने सीयूपीबी के शिक्षकों और वैज्ञानिकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्रों को जागरूक करने और सतत विकास के लिए अभिनव समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. आर.पी. तिवारी ने संत सीचेवाल के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि सी.यू.पी.बी. पर्यावरण संरक्षण के बारे में समाज में जागरूकता प्रसारित करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस दौरान संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी और डीन छात्र कल्याण प्रो. विनोद कुमार गर्ग के साथ मिलकर ‘हमारा पर्यावरण बचाओ के संदेश को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD