आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिज, राजपुरा, नजदीक चंडीगढ़ में आज हर्ष और उल्लास के साथ तीज का उत्सव मनाया गया। इस महिला प्रधान अवसर पर आर्यन्स की महिला स्टाफ ने विभिन्न रंगारंग गतिविधियों में भाग लिया। महिला स्टाफ ने रंगोली बनाई और 'बोलियां' गायी। यह त्योहार 'सावन' बरसात के महीने के साथ जुड़ा हुआ है, रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाएं पंजाबी संगीत पर झूम उठीं।
आर्यन्स ग्रुप के महानिदेशक, डॉ. परवीन कटारिया ने तीज त्योहार के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा, “ऐसे पारंपरिक त्योहारों में भाग लेने से हम अपनी समृद्ध संस्कृतियों से जुड़े रहते हैं। उन्होंने लड़कियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि त्योहारों का उत्सव उन परंपराओं और रीति-रिवाजों को पुनर्जीवित करने और जीवित रखने का एक तरीका है जो इन दिनों लुप्त हो रही हैं।
इस मौके पर फैशन शो का भी आयोजन किया गया। आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ की फैकल्टी श्रीमती नवनीत कौर ने विभिन्न उपाधियों में "श्रीमती तीज" का खिताब जीता। खुशी से झूम रहे युवा उत्साही छात्र और स्टाफ सदस्य प्रतियोगिता जीतने के लिए आश्वस्त दिख रहे थे। लड़कियों ने झूलों और पारंपरिक लोक गीतों का आनंद लिया।