Thursday, 23 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के फ़ैसले की निंदा बठिंडा शहर में 88.94 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाएं और पानी बचाएं- जिलाधीश कोमल मित्तल जल के उपयोग में अपने व्यवहार में लाएं आवश्यक बदलाव: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत

 

ये कैसा रक्षक:दरोगा ने चौकी के बाहर ही पत्नी को बोला तलाक-तलाक-तलाक.. फूट-फूट कर रोने लगे बच्चे

दरोगा Arif Khan ने पत्नी Rubina Khan को सबके सामने दिया तीन तलाक.. FIR दर्ज

Inspector Arif Khan, Rubina Khan, Inspector Arif Khan News, Arif Khan News, Arif Khan News In Hindi, Arif Khan Rubina Khan, Arif Khan On Duty Divorce, Arif Khan Divorce, Rubina Khan Divorce, On Duty Divorce Policeman, On Duty Divorce

5 Dariya News

बरेली , 06 Aug 2022

UP में बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस के दरोगा ने चौकी चौराहे पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर बेघर कर दिया है। महिला ने दरोगा के खिलाफ लिखित शिकायत देकर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवा ली है। जैसे ही आरिफ खान को FIR की जानकारी मिली, वह फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

तीन तलाक के मुकदमे का आरोपी दरोगा बिजनौर में तैनात है। दरअसल, तीन तलाक पीड़ित महिला रुबीना खान खुद RPF में सिपाही है और 2006 में उसकी शादी आरिफ खान से हुई थी। शादी के वक्त आरिफ UP पुलिस में सिपाही था। लेकिन अब उसका प्रमोशन हो गया है और वर्तमान में वह बिजनौर जिले में दरोगा के पद पर तैनात है जबकि रुबीना बदायू में तैनात है। रुबीना के एक लड़का और एक लकड़ी है।

Also read: सर्वोच्च न्यायालय ने पूछा, क्या तीन तलाक इस्लाम का मूल हिस्सा है

चौराहे पर जब दरोगा आरिफ खान अपनी पत्नी को तीन तलाक़ दे रहा था तो उसके बच्चे रो रहे थे और कह रहे थे पापा ऐसा मत करो, हमें तुम्हारी बहुत याद आएगी। लेकिन आरिफ पत्थर दिल निकला। उसका दिल नहीं पसीजा। उसने अपनी पत्नी को पहले तो चौराहे पर खूब गालियां सुनाई फिर उसे तलाक तलाक तलाक बोलकर पल भर में जिंदगी भर का रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। 

Also read: 'क्या महिलाओं को तीन तलाक को ना कहने का अधिकार दिया जा सकता है'

मामल SP तक पहुंचा तो SP रविंद्र कुमार ने बताया कि एक महिला ने लिखित शिकायत देकर बताया कि वह अपने पति के खिलाफ दर्ज मुकदमे की पैरवी के लिए महिला थाने आई थी। तभी उसका पति भी मौके पर आ गया और दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद उसके पति ने एक बार में तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया है। कुमार ने बताया कि अब महिला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर दी गई है। अब पुलिस आरोपी को खोजने में लगी है।

 

Tags: Inspector Arif Khan , Rubina Khan , Inspector Arif Khan News , Arif Khan News , Arif Khan News In Hindi , Arif Khan Rubina Khan , Arif Khan On Duty Divorce , Arif Khan Divorce , Rubina Khan Divorce , On Duty Divorce Policeman , On Duty Divorce

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD