Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा फूड प्रोसैसिंग विभाग की पहली बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा गूगल की गलत सूचनाओं से बचाने के लिए 9 भारतीय भाषाओं में 'इस परिणाम के बारे में' सुविधा आईपीएल 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार 'सिटाडेल' के ट्रेलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा के मेमोरी लॉस पर फोकस यूपी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से चार की मौत एंड्रॉइड बीटा पर नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप गूगल ने ड्राइव ऑन वेब में परसिस्टेंट सर्च फिल्टर को रिलीज किया आईपीएल 2023 : यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक पांड्या आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर हैं : जहीर खान राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर, दी बधाई कर्नाटक चुनाव: सीएम बसवराज बोम्मई ने वरुणा से सिद्धारमैया के खिलाफ विजयेंद्र को मैदान में उतारने के दिए संकेत बिहार से पकड़ा गया अवैध हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल बरामद : दिल्ली पुलिस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप : रॉस टेलर ने फाइनल में भारत के तेज आक्रमण का समर्थन किया दिल्ली में एक करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार आईएएनएस रिव्यू : रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'गैसलाइट' दिल्ली : शास्त्री पार्क के एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 की मौत पीएम नरेंद्र मोदी ने गैस पाइपलाइन के लिए समान टैरिफ को उल्लेखनीय सुधार बताया 'कर्म या कांड' : सोनू सूद 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन के साथ लौटे प्रशांत नील की प्रभास-स्टारर 'सलार' की शूटिंग जेम्स बॉन्ड फिल्म के लोकेशन पर हुई 'गर्मी' का टीजर रिलीज, शख्स के सिविल सेवक बनने की कहानी मीडिया के लिए कम्युनिटी नोट्स पर काम कर रहा ट्विटर

 

अखिलेश बोले-तिरंगा के बहाने दंगा करा सकती है भाजपा

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 05 Aug 2022

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा तिरंगा के साथ साथ दंगा भी करा सकती है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद मीडिया को भी संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा का तिरंगा यात्रा दिखावा है। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसके जरिये भाजपा दंगा भी करा सकती है। पहले कासगंज में तिरंगा यात्रा के समय दंगा कराया था। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस संगठन से निकली है उसने कभी तिरंगा नही फहराया। आप सबसे बड़ा तिरंगा देखोगे तो यह जनेश्वर मिश्र पार्क में लगा है। समाजवादियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क के साथ कई जगह तिरंगा झंडे लगाए। 

भारतीय जनता पार्टी के लोग तो केवल धोखा देने का काम करते हैं। यादव ने कहा कि पूरे देश को यह बात समझनी चाहिए कि भाजपा तो आरएसएस की पॉलिटिकल विंग है। आरएसएस का इतिहास देखेंगे तो बरसों बरस तक आरएसएस ने भारत का झंडा अपने स्थान पर नहीं लगाया है। 

भाजपा हमेशा बांटकर के राज करती है। वो (भाजपा) जानते हैं कि उपमुख्यमंत्री को आगे करके उनके पिछड़े होने का लाभ उठाइए। भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा अगर धोखा हुआ है तो वह पिछड़े, दलित और मुसलमानों के साथ हुआ है। 

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 हजार करोड़ रुपए की लागत के जिस बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था, वह ढह गया। सरकार इन गड़बड़ियों की ईडी, सीबीआई से जांच कब कराएगी। इस भ्रष्टाचार में शामिल लोगों की सच्चाई सामने लानी चाहिए। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में 22 करोड़ युवाओं ने नौकरी के लिए फार्म डाला लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। सरकार बताए कि अग्निवीर योजना में कितने नौजवानों को नौकरी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वन ट्रिलियन डालर इकोनामी की बात कर करती है। 

यूपी में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ यूपी में है। सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ अपराध यूपी में है। मानवाधिकार आयोग ने सबसे ज्यादा नोटिस यूपी सरकार को दी हैं। सबसे ज्यादा डिजिटल फ्राड उत्तर प्रदेश में हो रहा है। यूपी में कैसे निवेश आएगा।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD