Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत रामलला के दर्शन के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सी जी सी झंजेड़ी कैंपस में विद्यार्थियों को सड़की नियमों के पालन के लिए जागरूक करने के लिए लिए साप्ताहिक वर्कशाप का समापन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की महिला सॉफ्टबॉल टीम ने एआईयू सॉफ्टबॉल महिला टूर्नामेंट में जीत हासिल की जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को बनाया उम्मीदवार डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के प्रयासों से फांसी से बचा युवक सुखवीर रिहाई के बाद अपने वतन लौटा औद्योगिक क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाए : नायब सिंह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित गुरुद्वारा पौंटा साहिब में हुए नतमस्तक पिंजौर में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी : नायब सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिल्कफेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए 153 करोड़ रुपये जारी : सुखविंदर सिंह सुक्खू वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी : नायब सिंह पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता मुहिम की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल ड्रग्स मुद्दे पर सुनील जाखड़ के ट्वीट पर आप की प्रतिक्रिया पंजाब में भाजपा की जीरो सीट के लिए सुनील जाखड़ जिम्मेदार : नील गर्ग सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी : प्रो.चन्द्र कुमार 18वीं लोकसभा आम चुनाव में हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से 3.17 लाख वोट अधिक प्राप्त हुए - एडवोकेट हेमंत कुमार अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

 

फिल्म 'प्यार का देवता' का ट्रेलर हुआ आउट,अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की जोड़ी मचाएगी धमाल

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Arvind Akela Kallu, Yamini Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Aug 2022

भोजपुरी सिनेमा के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu) के फैंस उन्हें जल्द ही बड़े पर्दे पर एक शानदार फिल्म के साथ देख पाएंगे, जिसका नाम 'प्यार का देवता' है। अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह ( Yamini Singh) की भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) 'प्यार का देवता' (Pyaar Ka Devta) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म के ट्रेलर को आज वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। 

इस फिल्म में कुल आठ गाने है जिस की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में की गई है। दर्शक इस फिल्म के सभी गाने भोजपुरी टीवी के सभी सैटेलाइट चैनल पर देख सकते हैं। 'प्यार का देवता' फिल्म प्रेम की एक अनोखी दस्ता है, जो हर एक लोगों के दिल को छू रही है। फिल्म का निर्माण व्यापक स्तर पर किया गया है। इसमें अरविन्द अकेला कल्लू की भूमिका जितनी मजबूत है, उतना ही अभिनेत्री यामिनी सिंह की भूमिका भी मजबूत है. इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी शूट हुई है जो सभी दर्शको को पसंद आएगी।

भोजपुरी फिल्म 'प्यार का देवता' में अरविन्द अकेला कल्लू का साथ यामिनी सिंह दे रही हैं, जिनके साथ कल्लू पहले भी काम कर चुके है और इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। कल्लू ने बताया कि फ़िल्म 'प्यार का देवता' का निर्माण साई श्रृंगार के बैनर से हुआ है। फ़िल्म के निर्माता संजय कुमार सिंह ( राजा ) ,लेखक संजय राय हैं। निर्देशक ऍम फैजल रियाज हैं।दोनों के साथ मेरे काम करने का अनुभव भी खास रहा है। इसके अलावा फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह, देव सिंह, कृष्ण कुमार ,रजनीश पाठक और नूर अहमद तुबा हैं। 

फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी अयूब अली,प्रोडक्शन शाहनवाज हुसैन । मारधाड़ दिनेश यादव ,म्यूजिक ओम झा ने दिया है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी का है। फ़िल्म लाजवाब है और ट्रेलर शानदार, तो देखिएगा जरूर। यह फिल्म 'प्यार का देवता' अगले महीने सभी सिनेमा हॉल में प्रदर्शित की जाएगी। 

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Arvind Akela Kallu , Yamini Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD