Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें पटियाला में बाल मज़दूरी के खि़लाफ़ सफल छापेमारी : डॉ. बलजीत कौर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इंडो-नेपाल डांस स्पोर्ट्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2023 के विजेता बच्चों को किया सम्मानित आबकारी विभाग द्वारा व्यापक तलाशी मुहिम के दौरान 17000 किलो लाहन, 320 लीटर नाजायज शराब बरामद केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को गर्मजोशी से दी विदाई 21.10 लाख रुपए की लागत से गांव अज्जोवाल के छप्पड़ का थापर माडल के अंतर्गत किया जाएगा नवीनीकरण: ब्रम शंकर जिंपा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सहायक सब-इंस्पेक्टर 35,000 रुपए रिश्वत लेता काबू केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की तेजस्वी यादव बोले, भाजपा नहीं खोज पा रही विपक्षी एकता की काट रवीना टंडन ने 'पाइन कोन' के लिए ओनिर को कशिश रेनबो वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, चीन से संबंध सामान्य नहीं होंगे: एस. जयशंकर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यूटी खादर मुस्लिम समुदाय का संरक्षक होने का दावा करने वाले गांधी परिवार को देना चाहिए आंकड़ों का जवाब : स्मृति ईरानी एमएलएस टीम इंटर मियामी में शामिल होंगे लियोनल मैसी जींद में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्मार्ट राशन डीपू जल्द शुरू किये जाएं : लाल चंद कटारूचक्क केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए रिवॉल्विंग फंड

Pushkar Singh Dhami, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, BJP Uttarakhand

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 04 Aug 2022

उत्तराखंड में विजिलेंस को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो करोड़ के रिवॉल्विंग फंड की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार विजिलेंस की सुविधाओं में और इजाफा करेगी।

मुख्यमंत्री बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने चार व्हिसलब्लोअर्स को सम्मानित भी किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विजिलेंस को सशक्त बनाया जाएगा। इसके ढांचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प है। 

2025 तक उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा, शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए लांच किए गए 1064 हेल्पलाइन नंबर पर अभी तक पांच हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित हैं, उन पर सतर्कता विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। 

जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं हैं, लेकिन 1064 पर आ रही हैं, उन्हें सीएम हेल्पलाईन से जोड़ा गया है, ताकि जनसमस्याओं का तेजी से समाधान हो सके।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News , BJP Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD