Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने अपने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू

 

भाजपा की लोक सभा चुनावों को लेकर तैयारियां पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की अगुवाई में मोहाली से शुरू

वरिष्ठ भाजपा नेताओं की ओर से लोक सभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मोहाली में की गई चर्चा

Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 03 Aug 2022

वर्ष 2024 में आने वाले लोक सभा चुनावों को लेकर मोहाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। लोक सभा हलका श्री आंनदपुर साहिब के लिए भाजपा द्वारा प्रभारी नियुक्त किए गए तीक्ष्ण सूद की ओर से बुधवार को मोहाली में भाजपा के प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। 

इस दौरान आने वाले लोक सभा चुनावों को रणनीति तैयार को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में मोहाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए चुनाव लड़ने वाले संजीव वशिष्ट से भी हलके के माहौल के बारे में चर्चा की गई। इस बैठक के दौरान भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू, लखविंदर कौर गरचा, बीबी अमनजोत कौर रामूवालिया, सुखविंदर सिंह गोल्डी, अरूण शर्मा, रमेश वर्मा, अशोक झा, तीनों मंडलों के अध्यक्ष तथा अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का किया आहवान

बैठक के दौरान श्री आंनदपुर साहिब के प्रभारी तीक्ष्ण सूद ने सभी भाजपा नेताओं से आहवान किया कि वो आने वाले 2024 में लोक सभा चुनावों को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दें और अभी से ही लोगों के साथ मुलाकात कर तथा घर-घर तक भाजपा की नीतियों तथा उलब्धियों को पहुंचाने का काम शुरू कर दिया जाए। ताकि चुनाव आने तक लोगों भाजपा की लोक भलाई स्कीमों के बारे में अच्छे से ज्ञान हो जाए। साथ ही उन्हें दूसरी पार्टियां भ्रमित ना कर सकें।

हर घर तिंरगा मुहिम के तहत जिले में बांटे जाएंगे 5 लाख राष्ट्रिय झंडे

भाजपा के स्टेट कार्यकारनी सदस्य संजीव वशिष्ट ने बताया कि 15 अगस्त आजादी दिवस पर आजादी के 75वें महाउत्सव पर जिले में भाजपा की ओर से 5 लाख तिरंगा झंडा बांटने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसा इसलिए किया गया जा रहा है क ताकि लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना जो जगाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने लोगों से इस मुहिम के साथ जुड़कर अपने-अपने घर में 15 अगस्त को तिरंगा झंडा फहराने की अपील भी की है।

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD