Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर के उपभोक्ताओं को समर्पित किया अमन अरोड़ा द्वारा फगवाड़ा में अति-आधुनिक ‘‘सैंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ का उद्घाटन पंजाब के सेवा केन्द्रों में बकाया मामलों की संख्या कम होकर 0.16 प्रतिशत हुई सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएँ 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू अली फजल ने 'कंधार' के सेट से जेरार्ड बटलर के साथ तस्वीरें की शेयर नया संसद भवन विवाद: अखिलेश यादव बोले, 'भाजपा ने मान लिया अब सत्ता सौंपने का समय आ गया'

 

अवैध कॉलोनी को वैध बताकर रजिस्ट्रीयां होने की खबर से प्रशासन की आंख खुली

घरौण्डा तहसीलदार ने कटी अवैध कालोनियों का लिया जायजा, हुई रजिस्ट्रियों की निष्पक्षता से जांच हो तो सच्चाई से पर्दा उठने की संभावनाएं

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा , 23 Apr 2014

गत दिनो समाचार पत्रों मे वैध कालोनीयों के नाम पर हो रही रजिस्ट्रियों की खबर को ले कर आखिरकार प्रशासन की नींद खुल गई। इसी कडी मे सोमवार को घरौण्डा तहसीलदार दहिया ने अवैध कॉलोनियों का निरीक्षण किया। वैध कॉलोनियों की आड़ में अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री की शिकायतें मिलने पर कालोनियों के खसरे व किल्ला नंबर भी तहसीलदार ने चैक किए। चैक किये जाने के बाद कितने लोगों ने ऐसी रजिस्टी्रयां करवा रखी हैं या नही, इसका खुलासा नही हुआ। पिछले कई वर्षों से पनप रही अवैध कालोनियों पर क्या कार्यवाही अम्ल मे लाई जाएगी, इस पर भी कोई चर्चा नही हुई। चर्चा है कि इन अवैध कालोनियों मे रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं,वे कैसे हुई व किस कालोनियों के नाम पर हुई। ऐसी चर्चाएं जोरों पर हैं,इसकी निष्पक्षता से जांच हो तो सच्चाई से पर्दा उठने की संभावनाएं हैं कि सरकार को कितना चूना लगाया जा चुका है। यहां यह खेल वर्षों से चलने की चर्चा है।वैध कालोनियों के नाम पर अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री कराने से सरकार को भारी चूना लग रहा है। बगैंर परमिशन के घरौण्डा क्षेत्र व ग्रामीण इलाको मे सैकडों कालानियां काटे जाने की सूचना है और कालोनाईजरों ने खरीददारों को रजिस्ट्रियां तक करवा कर दे रखी हैं वे रजिस्ट्रियां कैसे हो गई। ये चर्चा का विषय है। 

चर्चा है कि अखबारों मे समाचार छपने के बाद ही प्रशासन की आंख क्यों खुली। क्या तहसील मे हो रही रजिस्ट्रियां आखें बंद करके की जा रही थी। तब खसरा व किल्ले नम्बर की जांच की गई थी। तहसीलदार ने कालोनाइजरों को चेतावनी दी कि बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी न काटें। अगर बगैर परमिशन के कोई कालोनाइजर कॉलोनी काटेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से काटी जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने इन पर अंकुश लगाने के लिए कई बार पीला पंजा भी चलाकर कॉलोनियों में बने निर्माणों को ध्वस्त कर दिया, लेकिन इसके बावजूद कालोनाइजर अवैध कालोनियां काट रहे हैं। इसकी भनक लगने पर सोमवार को तहसीलदार निर्मल दहिया ने कानूनगो व पटवारियों के दल के साथ पनौड़ी, अराईपुरा, फुरलक रोड सहित अन्य जगहों पर कट रही अवैध कॉलोनी का निरीक्षण किया। कुछ लोग वसिका नवीसों से मिलीभगत करके वैध कॉलोनियों का हवाला देकर अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री करा रहे हैं, जिससे विभाग को मोटा चूना लग रहा है। तहसीलदार निर्मल दहिया ने बताया कि पनौड़ी, अराईपुरा, फुरलक व डिंगरमाजरा रोड पर अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद सभी कॉलोनियों का निरीक्षण किया गया है और कुछ अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और बिना जिला योजनाकार अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध कॉलोनी नहीं काटने दी जाएगी।

 

Tags: crime news haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD