Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

सरबत का भला ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों में हर माह 50 हजार लोग करवा रहे टैस्ट : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय

ट्रस्ट द्वारा गुरु नगरी में लैब एवं डायग्नोस्टिक सैंटर का उद्घाटन, डॉ. ओबेरॉय के बेमिसाल सेवा कार्य ने पंजाबी को हमेशा गौरवान्वित किया : डॉ. निझर

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi, DR. S. P. Singh Oberoi,Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Aug 2022

दुबई के प्रख्यात व्यवसायी और सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय द्वारा जो बिना किसी से एक पैसा लिए अपनी जेब से सेवा कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती को समर्पित सनी ओबेरॉय क्लिनिकल लैब एंड डायग्नोस्टिक सैंटर का उद्घाटन आज अमृतसर में कैबिनेट मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निझर ने ट्रस्ट प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय की उपस्थिति में किया। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रस्टी डॉ. सतनाम सिंह निझर भी शामिल हुए।गुरु नगरी के सरकारी मैडिकल कॉलेज के सर्कुलर रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में खोली गई इस लेबोरेट्री के उद्घाटन के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. निझर ने पंजाब और अन्य राज्यों में डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय द्वारा प्रदान की गई अनुकरणीय सेवाओं की प्रशंसा की और कहा कि सभी पंजाबी हर मुश्किल समय में सबसे पहले आगे आते हैं और जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हैं, जिस से दुनिया भर में पंजाबियों का गौरव बढ़ा है। 

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा स्थापित इस बेहद कम लागत वाली लेबोरेट्री से अमृतसर जिले को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस बातचीत के दौरान ट्रस्ट प्रमुख डॉ. एस.पी सिंह ओबेरॉय ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से अब तक पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में 70 लेबोरेट्रीज खोली गई हैं, जिनमें करीब 50 हजार लोग हर महीने लागत दरों पर ही अपना टैस्ट करवा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट जल्द ही गुरु नगरी के दक्षिणी निर्वाचन क्षेत्र में एक और लेबोरेट्री खोलेगा और जिले के विभिन्न हिस्सों में कुलेक्शन केंद्र भी खोले जाएंगे।  डॉ. ओबेरॉय के अनुसार गुरु साहिब के आगमन पर्व को समर्पित 100 लेबोरेट्रीज स्थापित करने का उनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

इस दौरान ट्रस्ट के स्वास्थ्य सेवा सलाहकार डॉ. दलजीत सिंह गिल, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव देवगन, उप प्रधानाचार्य डॉ. जगदेव सिंह कुलार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.डी. सिंह, ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार रविंदर रॉबिन, माझा जोन के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह हेर, सलाहकार सुखदीप सिद्धू, मनप्रीत सिंह संधू, नवजीत सिंह घई, शीशपाल सिंह लाडी, हरिंदर सिंह सेखों, अध्य्क्ष प्रिंस धुना पट्टी, धर्मबीर मल्हार, विशाल सूद, डॉ. परमजीत कौर बग्गा, डॉ. शैलप्रीत कौर सिधु, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. जगदीपक सिंह सहित ट्रस्ट व गुरुद्वारा साहिब के सदस्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi , DR. S. P. Singh Oberoi , Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD