देश की नवनियुक्त 15वी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता अधीर रंजन के खिलाफ भाजपा द्वारा मोहाली में रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य संजीव वशिष्ट अगुवाई में गांव बलौंगी मैं आयोजित के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता अधीर रंजन का पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी भी की गई।
संजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के नेता द्वारा राष्ट्रपति के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए लेकिन अभी तक कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा इसको लेकर कोई भी माफी नहीं मांगी गई। इस रोष प्रदर्शन के दौरान जिला उपप्रधान उमाकांत तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनिल गुड्डू, रीता सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति का पद एक संवैधानिक पद है, किसी को भी एक पद के ऊपर विराजमान व्यक्ति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है
उन्होंने चितावनी देते हुए कहा की यह बरदाश्त से बाहर है।कांग्रेस पार्टी को एक आदिवासी महिला के इतने ऊंचे पद पर पहुंचना बर्दाश्त नहीं हो रहा। इस अवसर पर रागिनी देवी, रिंकी देवी, मुस्कान, अनिल गुप्ता, बासुकी नाथ, पटेल, मनोज रोहिला, सुभाष वशिष्ठ परमजीत कोर,राजिंदर कौर विनोद भाटिया,कुलदीप सिंह आदि बहुत से भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।