AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)ने कांवड़ियों को लेकर UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर तीखा हमला किया है। ओवैसी ने कहा कि आप कांवड़ियों पर भले ही फूल बरसाए लेकिन मुसलमानों के घर पर बुलडोजर मत चलवाइए। यूपी में एक समुदाय के लिए इतनी मोहब्बत वही रवैया दूसरों के साथ क्यों नहीं।
असदुद्दीन ओवैसी ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि आप यूपी में देखिए एक ओर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए जा रहे हैं, वहीं मुसलमानों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। आप देखिए वर्दी में पुलिस अधिकारी कांवड़ियों का मसाज कर रही है, वहीं यही पुलिस मुस्लिम लड़कों को थानों में ले जाकर डंडों से मसाज कर रही है। ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों के साथ इतना भेदभाव क्यों।
Also read:- बदला 75 साल का इतिहास: Pakistan में पहली हिंदू महिला DSP बनी मनीषा.. बोली हिंदू होने पर गर्व है
रामपुर में मुस्लिम लड़के के साथ क्या हुआ, प्रयागराज में पत्नी के नाम पर घर था वो तुड़वा दिया। आपको सिर्फ शक है तो आप घर तोड़ देंगे। सजा देने के लिए कानून है। ओवैसी ने कहा कि टेनी का घर आप क्यों नहीं तोड़ते हैं। आप वहां भी बुलडोजर भेजिए घर तोड़िए हमें गलत साबित कर दीजिए।
Also read:- Manohar Lal Khattar का बड़ा बयान: बोले- जर्मनी की तरह भारत-PAK दोबारा एक हो सकते हैं
ओवैसी ने कहा कि रोड पर चंद मिनट नमाज पढ़ लेने से कौन सा दंगा हो जाएगा। आप पार्क में देखिएगा वहां क्या हो रहा है। अलीगढ़ लॉ कॉलेज में एक प्रोफेसर को नमाज पढ़ने की वजह से छुट्टी पर भेज दिया। मैं यह नहीं कह रहा कि बीच सड़क पर आकर कोई नमाज पढ़ेगा। लेकिन चंद मिनट नमाज पढ़ लेने से क्या हो जाएगा। पूरे देश में मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है।
Also read:- बदला 75 साल का इतिहास: Pakistan में पहली हिंदू महिला DSP बनी मनीषा.. बोली हिंदू होने पर गर्व है