Manohar Lal Khattar का बड़ा बयान: बोले- जर्मनी की तरह भारत-PAK दोबारा एक हो सकते हैं

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

Manohar Lal Khattar का बड़ा बयान: बोले- जर्मनी की तरह भारत-PAK दोबारा एक हो सकते हैं

Haryana के CM Manohar Lal Khattar ने बंटवारे के पीछे Congress के सत्ता के लालच को जिम्मेदार ठहराया

CM Manohar Lal Khattar News , Manohar Lal Khattar News In Hindi , Manohar Lal Khattar On Pakistan Partition , Manohar Lal Khattar Blames Congress, Manohar Lal Khattar Blames Congress For Partition
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 26 Jul 2022

Haryana के CM मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा बयान दिया है। जिसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। खट्टर ने कहा- जब पश्चिमी और पूर्वी जर्मनी का एकीकरण हो सकता है तो फिर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश फिर से एक क्यों नहीं हो सकते। खट्टर ने देश के विभाजन को दुखद करार देते हुए इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। 

खट्टर ने आगे कहा यदि कांग्रेस के कुछ लोग सत्ता लेने की जल्दी न दिखाते तो शायद बंटवारा न होता। यदि वह थोड़ी सी सत्ता छोड़ देते तो फिर विभाजन को रोका जा सकता था। हम चाहते हैं कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध रहें। यदि पूर्वी और पश्चिम जर्मनी इकट्ठे हो सकते हैं तो भारत (India), पाकिस्तान (Pakistan) और बांग्लादेश (Bangladesh) क्यों नहीं हो सकते?'  

Also read: हरियाणा की कक्षा 10 की टॉपर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी स्कॉलरशिप

जर्मनी के दोनों हिस्सों के लोगों ने खुद ही उस दीवार को तोड़ दिया था, जो विभाजन के चलते बनाई गई थी। उन लोगों ने वैचारिक मतभेद मिटा दिए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे की एक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए खट्टर यह बात कही। गुरुग्राम (Gurugram) में चल रहे कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक वोट बैंक पॉलिटिक्स की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही विचारधारा रही है कि कैसे शासन किया जाए और लोगों को उसके लिए किस तरह से बांटने का काम किया जाए। भाजपा का ऐसा लक्ष्य नहीं है।  

Also read: होमगार्ड के स्वयंसेवको को विभिन्न सुविधाएं देने लिए विभिन्न स्तरों पर बातचीत जारी : गृह मंत्री

CM ने कहा कि यदि कांग्रेस (congress) जैसी ही विचारधारा हमारी भी होती तो फिर हम देश के लिए कुछ नहीं करते। कांग्रेस में तो सिर्फ मैं, मेरा घर, मेरा परिवार और मेरा बेटा की सोच है। इसके आगे वो लोग बढ़ते ही नहीं हैं। लेकिन भाजपा का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि विभाजन धर्म के आधार पर किया गया था। लेकिन कुछ लोगों ने यहीं रहने का फैसला लिया और कहा कि यह हमारा ही देश है। लेकिन ऐसे लोगों को अल्पसंख्यक का तमगा देकर उनके मन में असुरक्षा का भाव पैदा किया गया। 

Also read: क्या सच में मुर्मू ने कहा-राष्ट्रपति बनने के बाद मेरा पहला काम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा

 

Tags:
CM Manohar Lal Khattar News , Manohar Lal Khattar News In Hindi , Manohar Lal Khattar On Pakistan Partition , Manohar Lal Khattar Blames Congress , Manohar Lal Khattar Blames Congress For Partition

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD