Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा फूड प्रोसैसिंग विभाग की पहली बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा गूगल की गलत सूचनाओं से बचाने के लिए 9 भारतीय भाषाओं में 'इस परिणाम के बारे में' सुविधा आईपीएल 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार 'सिटाडेल' के ट्रेलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा के मेमोरी लॉस पर फोकस यूपी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से चार की मौत एंड्रॉइड बीटा पर नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप गूगल ने ड्राइव ऑन वेब में परसिस्टेंट सर्च फिल्टर को रिलीज किया आईपीएल 2023 : यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक पांड्या आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर हैं : जहीर खान राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर, दी बधाई कर्नाटक चुनाव: सीएम बसवराज बोम्मई ने वरुणा से सिद्धारमैया के खिलाफ विजयेंद्र को मैदान में उतारने के दिए संकेत बिहार से पकड़ा गया अवैध हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल बरामद : दिल्ली पुलिस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप : रॉस टेलर ने फाइनल में भारत के तेज आक्रमण का समर्थन किया दिल्ली में एक करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार आईएएनएस रिव्यू : रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'गैसलाइट' दिल्ली : शास्त्री पार्क के एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 की मौत पीएम नरेंद्र मोदी ने गैस पाइपलाइन के लिए समान टैरिफ को उल्लेखनीय सुधार बताया 'कर्म या कांड' : सोनू सूद 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन के साथ लौटे प्रशांत नील की प्रभास-स्टारर 'सलार' की शूटिंग जेम्स बॉन्ड फिल्म के लोकेशन पर हुई 'गर्मी' का टीजर रिलीज, शख्स के सिविल सेवक बनने की कहानी मीडिया के लिए कम्युनिटी नोट्स पर काम कर रहा ट्विटर

 

अखिलेश यादव की राजभर और शिवपाल यादव को दो टूक, बोले, 'जहां सम्मान मिले वहां जाने के लिए स्वतंत्र'

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh, Shivpal Yadav

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 23 Jul 2022

यूपी विधानसभा में प्रसपा और सुहेलदेव राजभर के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले अखिलेश यादव ने शिवपाल और राजभर को पत्र जारी कर दो टूक कहा कि आपको जहां ज्यादा सम्मान मिलता है। आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं। 

सपा की तरफ से यह संदेश पत्र जारी कर दिया गया है। सपा ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नाम पत्र जारी किया है। 

पत्र में साफ-साफ कहा है कि आप कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। शिवपाल सिंह यादव के नाम जारी पत्र में लिखा गया है कि माननीय शिवपाल सिंह यादव जी अगर आपको लगता है, कहीं आपको अधिक सम्मान मिलेगा तो वहां पर जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। 

शिवपाल सिंह यादव इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के नाम जारी पत्र में लिखा गया है कि ओम प्रकाश राजभर जी, समाजवादी पार्टी तो लगातार भारतीय जनता पार्टी से लड़ रही है। 

आपका भारतीय जनता पार्टी से गठजोड़ है और लगातार भाजपा को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय से जारी पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ ही शिवपाल सिंह यादव तथा ओम प्रकाश राजभर को भी है। 

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक पंडितों को अब शिवपाल सिंह यादव तथा ओम प्रकाश राजभर के अगले कदम का इंतजार है। पत्र जारी होने के बाद राजभर ने कहा कि मैं उनको सुझाव देता रहा लेकिन उनको मेरी यही बात बुरी लगी। उनको सुर में सुर मिलाकर बात करने वाला नेता चाहिए। 

मैं आज भी कह रहा हूं कि वो पाल, प्रजापति और कश्यप किसी को भी पार्टी में जगह देना नहीं देना चाहते। अगर मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलूं तो बुरा है लेकिन वो या उनके पिता मुलायम सिंह मिलें तो अच्छा है। मैं जिससे चाहता हूं उससे मिलता हूं। 

मेरे संबंधों पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। अगर कोई सोचे कि मैं वही करूं जो वो कहे तो ये नहीं हो सकता। मैं किसी का गुलाम नहीं हूं। राजभर ने कहा कि ईश्वर करे कि वो एसी से बाहर न निकलें। वह एसी घर में बने रहने के लिए है। 

दलितों व वंचितों की लड़ाई उनके बस की नहीं है। मैंने दलितों-पिछड़ों की हिस्सेदारी मांगी लेकिन उन्होंने कभी गंभीरता से नहीं लिया। मैंने आजमगढ़ के लिए कई नाम सुझाए लेकिन उनको सिर्फ यादव और मुसलमान उम्मीदवार ही चाहिए था।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh , Shivpal Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD