Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

स्मृति ईरानी की बेटी का फर्जीवाड़ा: मरे हुए इंसान के नाम पर लिया शराब का लाइसेंस.. नोटिस जारी

Congress ने Smriti Irani को घेरा, पूछा- बेटी Joyce Irani के फर्जी लाइसेंस बनाने में आपने मदद की है या नहीं?

Smriti Irani Daughter, Smriti Irani Daughter News, Joyce Irani, Joyce Irani News, Joyce Irani News In Hindi, Joyce Irani Illegal Alcohol License, Illegal Alcohol License
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2022

Smriti Irani की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ईरानी की बेटी Joyce Irani को उनके गोवा  के एक रेस्तरां के लिए मृत व्यक्ति के नाम पर शराब का लाइसेंस लेने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। खबर है कि उन्होंने अपने कैफे सिली सोल्स कैफे एंड बार के लिए शराब का लाइसेंस ऐसे शख्स के नाम पर मांगा था, जिसकी एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। उस व्यक्ति का नाम एंथनी डिगामा है।

द वायर की रिपोटे के मुताबिक गोवा में Smriti Irani की बेटी जोइश ईरानी द्वारा चलाए जा रहे रेस्टोरेंट में शराब के लिए लाइसेंस फर्जी आधार पर लिया गया था। इसके लिए गोवा के एक्साइज कमिश्नर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्मृति की बेटी पर आरोप है कि उन्होंने जिस व्यक्ति के नाम पर शराब का लाइसेंस बनवाया था, उसकी मौत 2021 में ही हो गई थी।

इस खबर के बाद देश की सियासत में भूचाल आ गया है। कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने स्मृति ईरानी से सवाल किया है। अलका ने कहा- स्मृति ईरानी इस बात की जानकारी दें कि उनकी बेटी को कमिश्नर द्वारा नोटिस दी गई है। खुलासा हुआ है कि आपकी बेटी जो गोवा में एक रेस्टोरेंट चलाती हैं, वहां पर शराब परोसने के लिए जो लाइसेंस बनवाया गया था, वह फर्जी तरीके से बनाया गया है? क्या उनकी बेटी में फर्जीवाड़ा किया है।

हम जानना चाहते हैं, जिस व्यक्ति की मृत्यु 17 मई 2021 को हो गई थी। उसके नाम से ही 22 जून 2021 को लाइसेंस प्राप्त किया। देश यह जानना चाहता है कि क्या आपने अपनी कुर्सी और सत्ता का दुरुपयोग कर के ऐसा काम किया है? ये फर्जी लाइसेंस बनाने में आपने अपनी बेटी की मदद की है या नहीं? इसको लेकर स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर भी ट्रोल होने लगी है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि स्मृति इरानी जी, देश जानना चाहता है। क्या आप सवालों का जवाब देंगी या सवालों से भागेंगी? क्या यह सच है कि आपकी बेटी ने फर्जीवाड़ा कर, एक मरे हुए व्यक्ति के नाम से गोवा में शराब परोसने का लाइसेंस हासिल किया। जिस पर उन्हें एक्साइज कमिश्नर ने नोटिस भेजा है।

 

Tags: Smriti Irani Daughter , Smriti Irani Daughter News , Joyce Irani , Joyce Irani News , Joyce Irani News In Hindi , Joyce Irani Illegal Alcohol License , Illegal Alcohol License

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD