Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर लोक सभा में हंगामा

Khas Khabar, Protest, Agitation, Demonstration, Strike, Enforcement Directorate, ED, National Herald Case, Sonia Gandhi, Lok Sabha

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2022

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की पूछताछ को लेकर गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने लोक सभा में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस सांसदों की नारेबाजी और सोनिया गांधी की तस्वीर वाली तख्तियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कानून के समक्ष सब समान है, क्या कांग्रेस की अध्यक्षा होने के नाते सोनिया गांधी सुपर ह्यूमन है, कानून से ऊपर है। 

गुरुवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की तस्वीर वाली तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। कांग्रेस सांसद आसन के निकट पहुंचकर और वेल में खड़े होकर लगातार नारेबाजी करते नजर आए। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नारेबाजी के बीच सदन में प्रश्नकाल को चलाने का प्रयास किया लेकिन हंगामा जारी रहा। 

इसी दौरान अन्य विरोधी दलों के सांसद महंगाई और जीएसटी को लेकर वेल में तख्तियां लहराते हुए नारेबाजी करते रहे। इस नारेबाजी के बीच सरकार की तरफ से केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे थे। सरकार ने इनकी मांगें मानते हुए दोनों सदनों में कह दिया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के स्वस्थ होते ही (कोविड संक्रमित हैं वित्त मंत्री) जब भी अध्यक्ष (लोक सभा में) और सभापति (राज्य सभा में) कार्य मंत्रणा समिति में इस पर चर्चा का समय तय करेंगे, सरकार इसके लिए तैयार है। 

जोशी ने हंगामा कर रहे कांग्रेस सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब ये जिनकी तख्तियां लेकर आएं हैं क्या कांग्रेस की अध्यक्षा होने के नाते वो सोनिया गांधी सुपर ह्यूमन है, कानून से ऊपर है। उन्होंने कहा कि कानून के सामने सब समान है। लगातार जारी हंगामे की वजह से लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को 11:30 बजे तक स्थगित कर दिया।

 

Tags: Khas Khabar , Protest , Agitation , Demonstration , Strike , Enforcement Directorate , ED , National Herald Case , Sonia Gandhi , Lok Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD