आज Sonia Gandhi को ED सामने पेश होना है। नेशनल हेराल्ड केस मामले में आज सोनिया गांधी को ED के सवालों का जवाब देना होगा। लेकिन कांग्रेस पूरे देश में इसका विरोध कर रही है। वहीं आज तमिलनाडु कांग्रेस ने सोनिया गांधी के एक पुराने बयान को ट्वीट किया है। इस बयान में सोनिया गांधी ने कहा था- मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं... मैं किसी से नहीं डरती।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले नेशनल हेराल्ड केस में ED ने Rahul Gandhi से भी पूछताछ की थी। ये पूछताछ करीब 5 दिन चली। इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में हल्ला बोल दिया था। सोनिया गांधी की पेशी को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस का ऐसे मौके पर बयान आया इस बात का संकेत है कि कांग्रेस आज भी हल्ला बोल सकती है।
सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही हैं। आज प्रियंका गांधी भी सोनिया से मिलने उनके घर पहुंची। खबर ये भी है कि सोनिया गांधी के साथ ED ऑफिस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी जा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस नेताओं खासकर सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड अखबार जो कि घाटे में चल रहा है। इसे लेकर धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप है। आपको ये भी बता दें कि मामला बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाया था। उन्होंने 1 नवंबर 2012 को इस मामले में केस दर्ज करवाया था। इसके बाद कोर्ट ने जून 2014 में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया। फिर अगस्त, 2014 को ED ने केस दर्ज किया।
इस मामले में विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशंवत सिन्हा का भी बयान आया है। उन्होंने साफ शब्दों में इसकी निंदा की है। सिन्हा ने कहा है कि ED नेताओं को बेवजह परेशान कर रही है, ये बिलकुल निंदा योग्य बता है। ED के अधिकारियों को सोनिया गांधी से पूछताछ के लिए उनके घर जाना चाहिए था। क्यों वह काफी समय से बीमार चल रही हैं।
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने भी इस मामले करे लेकर आज सुबह प्रेस कांफ्रेस की। खबर है कि सोनिया गांधी की ED के सामने पेशी से पहले कई कांग्रेसी नेताओं के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है। वहीं ये भी माना जा रहा है कि ED की पूछताछ के विरोध में आज कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन करेगी।