Sunday, 26 March 2023

 

 

खास खबरें उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने उपराज्यपाल से भेंट की नगरोटा और काजीगुंड में कोई ट्रक नहीं रुकेगा : डॉ. अरुण कुमार मेहता खनन सचिव अमित शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया अटल डुल्लू ने बीज गुणन फार्म चिनौर का निरीक्षण किया कठुआ प्रशासन 27 मार्च को ‘युवा महोत्सव‘ की मेजबानी करेगा डीडीसी किश्तवाड़ ने युवाओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने फूड फोर्टिफिकेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन

 

NEET धात्राओं की आपबीती, बोली- दुपट्टा नहीं था तो खुद को बालों से ढका, हमारे इनरवियर भी उतारे

NEET के एग्जाम में किसी तरह के गहने या मेटेलिक सामान पर रोक है, लेकिन कहीं भी ये नहीं कहा गया है कि मेटेलिक हुक वाले कपड़ों पर भी प्रतिबंध है। ऐसे में केरल में जो हुआ, उस पर अब विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

NEET UG 2022 Exam, NEET UG 2022 Exam Dispute, Protest, NEET UG 2022 Exam Protest, Crime News Kerela, Kerala NEET Exam News

5 Dariya News

केरल (Kerala) , 20 Jul 2022

केरला के कोल्लम (Kollam) में 17 जुलाई को नीट का पेपर (NEET UG 2022 Exam) देने गईं छात्राओं के साथ की गई बदसलूकी को लेकर विरोध-प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। दरसअल इस मामले में मार्तोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MIIT) में NEET परीक्षा से पहले जांच के नाम पर लड़कियों के इनरवियर उतरवाए गए थे। इनमें से एक छात्रा के पिता ने FIR कराई है। आपको बता दें इस मामले में अभी तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। उधर, इस घटना के विरोध में आज केरल और राज्य के बाहर कई जगहों पर प्रदर्शन हुए।

लड़कियों ने बताई दर्दभरी आपबीती कहानी 

जिन लड़कियों के साथ इस तरह का सलूक किया गया उन में से एक छात्रा ने पनि आप बीती मीडिया को सुनाई।  छात्रा ने कहा, '3 घंटे तक पेपर देते समय हम घबराए हुए थे। हमारी मानसिक हालत अस्थिर थी। हमारे इनरवियर उतरवा लिए गए थे। हमारे पास दुपट्टा नहीं था और हम लड़कों के साथ बैठकर परीक्षा दे रहे थे। हमें अपने बालों से खुद को ढंकना पड़ा। यह सब बहुत बुरा एक्सपीरिएंस था।'

अधिकारियों ने बोला ब्रा हाथ में लो और निकलो यहां से 

छात्रा ने आगे बताया कि “जब पेपर खत्म हुआ और सभी लड़कियां वहां पहुंची। वे घबराई हुईं थी, कि पता नहीं इनरवियर मिलेंगे या नहीं। जैसा डर था कुछ लड़कियों के साथ हुआ भी वैसा। उनके इनरवियर उन्हें नहीं मिले। मैं शायद किस्मत वाली थी जो मेरे अंडरगारमेंट्स मिल गए। लेकिन एक लड़की को नहीं मिला, जिसके बाद वह रोने लगी। उसका रोना सुनकर वहां मौजूद अधिकारी पूछने लगे कि वह रो क्यों रही है। उन्होंने हमसे कहा कि यह जांच प्रक्रिया का हिस्सा है।”

इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह थी कि “हमसे कहा गया कि हम अपने इनरवियर हाथ में लेकर ही एग्जाम सेंटर से बाहर चले जाएं, लेकिन हम सभी लड़कियां नहीं मानीं और फिर से उसी रूम में जाकर इनरवियर पहने। इसके बाद ही हम सेंटर से बाहर निकले।”

ये था पूरा मामला 

17 जुलाई, 2022 को परीक्षा देने पहुंची छात्राओं की चेकिंग के दौरान ब्रा में लगे हुक की वजह से मेटल डिटेक्टर की बीप बज रही थी, जिसके बाद उनके अंडरगारमेंट्स उतरवा लिए गए। इस तरह की हरकत से छात्राओं को शर्मिंदगी झेलने पढ़ी. 

छात्राओं ने इस मामले में  ब्रा निकालने से मना किया, तो महिला कर्मचारी ने एग्जाम में बैठने से मना कर दिया। आरोप है कि लड़कियों से जींस उतारने को भी कहा गया। छात्राओं ने बताया कि जब वे पेपर देकर बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि सबके अंडरगारमेंट्स इधर-उधर रखे हैं। उन्हें काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। जिसके बाद एक छात्रा के पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की।

5 लोगों को किया गिरफ्तार 

सबसे पहले जब एक छात्रा घर आई तो उसने ये सारी बात अपने पिता को बाटी जिसके बाद छात्रा के पिता ने इस मामले में FIR दर्ज कर दी. जिसके बाद पुलिस ने पांच महिलाओं को अरेस्ट किया है। इनमें से तीन महिलाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से हैं, जबकि दो कॉलेज से ही। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। NTA ने भी जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है। वहीं, विदेश और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और केरल के कई जनप्रतिनिधि इस मामले लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) से मुलाकात की है। 

 2017 में भी NEET में ऐसा ही एक विवाद हुआ था?

मई 2017 में केरल में NEET के एक परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कुछ फीमेल कैंडिडेट्स के इनरवियर उतरवाने के मामले में 4 महिला टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया था। उस समय NEET की परीक्षा CBSE करवाती थी।

अभी इस तरह की हरकत के बाद लोगों में, विरोध-प्रदर्शन भी बढ़ता जा रहा है।

 

Tags: NEET UG 2022 Exam , NEET UG 2022 Exam Dispute , Protest , NEET UG 2022 Exam Protest , Crime News Kerela , Kerala NEET Exam News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD