Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के राष्ट्रपति चुने गए

Khas Khabar, Sri Lanka, Colombo, Ranil Wickremesinghe, President of Sri Lanka

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 20 Jul 2022

छह बार प्रधानमंत्री रह चुके रानिल विक्रमसिंघे बुधवार को संकटग्रस्त श्रीलंका के 8वें राष्ट्रपति चुने गए। विक्रमसिंघे को 134 वोट मिले। राजपक्षे की पार्टी श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (श्रीलंका पीपुल्स एलायंस) के कोषाध्यक्ष दुलास अलहप्परुमा (82), मार्क्‍सवादी पार्टी के नेता अनुरु कुमारा दिसानायके (3), स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने और दो सांसदों ने वोट नहीं दिए जबकि चार वोटों को अवैध घोषित कर दिया गया।

हालांकि, विक्रमसिंघे का चुनाव उन प्रदर्शनकारियों को फिर से प्रदर्शन करने पर मजबूर कर सकता है जिन्होंने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। दर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विक्रमसिंघे राजपक्षे के प्रतिनिधि हैं। 

बिना ईंधन, भोजन और दवा के बड़े पैमाने पर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंकाई 31 मार्च से सड़कों पर उतर आए और उन्होंने राजपक्षे को सत्ता से बेदखल करने के लिए लगातार विरोध किया। 9 मई को हिंसक विरोध के साथ, तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया, जबकि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 9 जुलाई को अपने आधिकारिक आवास और कार्यालय पर कब्जा किए जाने पर देश से बाहर निकल गए। 

बाद में, गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव और फिर सिंगापुर चले गए, जहां से उन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त होने से दो साल पहले अपने इस्तीफे की घोषणा की। 225 सदस्यीय संसद द्वारा एक नया राष्ट्रपति चुने जाने तक विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया है। 

देश के 22 मिलियन लोग बढ़ते कर्ज, आसमान छूती महंगाई के साथ अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

 

Tags: Khas Khabar , Sri Lanka , Colombo , Ranil Wickremesinghe , President of Sri Lanka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD