Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन संजय टंडन ने शहर में रामनवमी पर आयोजित शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर की शुरुआत Reconnaissance-2024'' एक उच्च नोट पर समाप्त हुआ पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में भव्य समारोह के साथ स्पेक्ट्रम 2.0 का उद्घाटन किया गया विजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा चंडीगढ़ में इंडिया अलायंस की होगी ऐतिहासिक जीत: डॉ. एस.एस आहलूवालिया सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में संत समाज ने पंजाब की राजनैतिक पार्टियों के सामने रखा पर्यावरण का एजेंडा टाइगर श्रॉफ ने एक्शन और स्वैग संग फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" में लगाया है कॉमेडी का तड़का, एक्टर का नया साइड देख दर्शकों में मच गई है खलबली जेल में केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान, बोले- मुख्यमंत्री के साथ हो रहा आतंकवादियों जैसा सलूक परनीत कौर ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र विजीलैंस ब्यूरो ने 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एएसआई को किया गिरफ्तार

 

सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बयान से पूरे देश में बवाल, भगत सिंह को कह दिया आतंकवादी, वजह भी बताई

Bhagat Singh को आतंकवादी कहकर बुरे फंसे सांसद Simranjit Singh Mann.. AAP मंत्री Gurmeet Singh Meet Hayer ने कहा- जनता कभी माफ नहीं करेगी

Simranjit Singh Mann On Bhagat Singh, Simranjit Singh Mann Comment, Simranjit Singh Mann Comment On Bhagat Singh, Simranjit Singh Mann Bhagat Singh Comment
Listen to this article

5 Dariya News

करनाल , 16 Jul 2022

संगरूर के सांसद Simranjit Singh Mann ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी Bhagat Singh को 'आतंकवादी' कहा है। उनके इस बयान पर पंजाब की राजनीति में बवाल मच गया है। पूरे देश में इस विवादित बयान की चर्चा हो रही है और खूब विरोध हो रहा है। पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि Simranjit Singh Mann के बयान से करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

वहीं Simranjit Singh Mann ने इस बयान के पीछे वजह भी बताई है। दरअसल, करनाल में पत्रकारों ने सिमरनजीत सिंह मान से पूछा कि उन्होंने अतीत में Bhagat Singh को 'आतंकवादी' क्यों कहा था, जबकि वह तो देश के लिए शहीद हुए थे। इस पर मान ने जवाब दिया क‍ि समझने की कोशिश कीजिये। सरदार Bhagat Singh ने एक युवा अंग्रेज अधिकारी को मारा था, उन्होंने एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नन सिंह की हत्या की थी। उन्होंने उस समय नेशनल असेंबली में बम फेंका था। अब आप ही बताइए भगत सिंह आतंकवादी थे या नहीं।

भगत सिंह को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद पंजाब में सियासत गरमाई हुई है। पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने सिमरनजीत सिंह मान से उस टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की है जिसने लोगों की भावनाओं को आहत किया है और स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया है। वहीं पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री Gurmeet Singh Meet Hayer ने घोषणा करते हुए कहा कि आप सरकार भगत सिंह को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए शहीद का दर्जा देगी। साथ ही मीत मेयर ने सिमरनजीत सिंह मान से उनके विवादित बयान के लिए पंजाब की जनता से माफी मांगने को कहा है।

अब बता करते हैं सिमरनजीत सिंह मान की। आखिर Simranjit Singh Mann है कौन? सिमरनजीत सिंह मान  शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और संगरूर से सांसद भी हैं। संगरूर से उपचुनाव जीतने वाले मान लगातार विवादित बयानबाजी के कारण सुर्खियों में रहे हैं। जब वो उपचुनाव में जीते थे तब उन्होंने अपनी जीत का श्रेय खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले को दिया था। सिमरजीत सिंह मान ने कहा था, यह जीत हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं और संत जरनैल सिंह भिंडरावाले की तालीम की जीत है। उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह संसद में कश्मीर में भारतीय सेना के अत्याचारों के मुद्दों को उठाएंगे।

 

Tags: Simranjit Singh Mann On Bhagat Singh , Simranjit Singh Mann Comment , Simranjit Singh Mann Comment On Bhagat Singh , Simranjit Singh Mann Bhagat Singh Comment

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD