Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल

 

समूचे राज्य में फलदार पौधे लगाने की मुहिम की हुई शरूआत

पंजाब के 12,000 स्कूलों में लगाए गए फलदार पौधे

Fauja Singh Sarari, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kulwant Singh, Secretary Horticulture Gagandeep Singh Brar, Director Agriculture Gurwinder Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 15 Jul 2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पूरे पंजाब में हर एक बच्चे तक फल पहुँचाने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पंजाब में फलदार पौधे लगाने की मुहिम की शुरुआत बाग़बानी मंत्री सरदार फौजा सिंह सरारी की ओर से आज बाग़बानी विभाग, पंजाब कृषि भवन, एस.ए.एस. नगर में आम का पौधा लगाकर की गई।  

इस मौके पर कुलवंत सिंह, एम.एल.ए. मोहाली, सरवजीत सिंह आई.ए.एस., अतिरिक्त मुख्य सचिव बाग़बानी पंजाब, गगनदीप सिंह बराड़ आई.ए.एस., सचिव बाग़बानी द्वारा अमरूद का पौधा, शैलिन्दर कौर आई.एफ.एस., डायरैक्टर बाग़बानी पंजाब और गुरविन्दर सिंह डायरैक्टर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आंवले के पौधे लगाए गए। इस मुहिम के अंतर्गत समूचे पंजाब में अलग-अलग स्थानों स्कूलों, कॉलेजों, गाँवों और शहरें में 1.25 लाख फलदार पौधे लगाए गए।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बाग़बानी मंत्री सरदार फौजा सिंह सरारी ने बताया कि पंजाब सरकार की यह मंशा है कि पंजाब का हर बच्चा और हर वर्ग का मनुष्य फल आसानी से खा सके, इस उद्देश्य के अंतर्गत ही इस मुहिम की शुरुआत की गई है। इस मुहिम के अंतर्गत पंजाब के लगभग 12,000 स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर आम, जामुन, चेरी, आँवला, अमरूद, पपीता, बेल आदि के पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह से एक दिन में 1.25 लाख फलदार पौधे लगाकर लगभग 1000 एकड़ में प्लांटेशन किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए फलदार पौधे लगाने अति ज़रूरी हैं, क्योंकि पंजाब में ज़्यादातर इलाकों में पानी का स्तर बहुत नीचे जा चुका है। फ़सलीय विभिन्नता के लिए सबसे बढिय़ा विकल्प फलदार पौधे लगाना है, जिससे ना केवल पानी की बचत होगी, बल्कि धरती की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ती है। इससे किसानों की आमदन में वृद्धि होने के साथ-साथ प्रदूषण भी कम होता है।  

बाग़बानी विभाग सम्बन्धी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस समय में पंजाब में लगभग 10.00 लाख एकड़ क्षेत्रफल में फलों, सब्जियों और फूलों आदि की कृषि की जाती है। यह वर्णनयोग्य है कि पंजाब में 2.31 लाख एकड़ क्षेत्रफल में किन्नू, लीची, नाशपाती, अमरूद, जामुन, बेल आदि फलों के बाग़ लगे हुए हैं, जिनसे 202.71 लाख क्विंटल फलों की पैदावार होती है। इसके अलावा 7.54 लाख एकड़ क्षेत्रफल में आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर, घीया, टमाटर, कददू, करेले, बैंगन आदि सब्जियों की कृषि होती है, जिससे 610.95 लाख क्विंटल की पैदावार होती है। 

पंजाब में 126.76 हज़ार क्विंटल खुंबों की पैदावार भी होती है। पंजाब में भारत का 13.7 प्रतिशत शहद पैदा होता है। इस साल बाग़बानी विभाग द्वारा 4.50 लाख फलदार पौधे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है और यह पौधे पंजाब फ्रूट नरसरी एक्ट के अंतर्गत ट्रेसेएबल और सर्टिफाइड होंगे। पंजाब भारत का पहला राज्य है जिसने पौधों की सर्टीफिकेशन और ट्रेसेबिलटी लागू करने के लिए कानून बनाया है, जोकि सभी राज्यों के लिए मार्गदर्शन होगी। इस साल 12,500 एकड़ क्षेत्रफल फ़सलीय विभिन्नता के अधीन लाया जाएगा। 

स्कूलों में फलदार पौधे लगाने से बच्चों को ना केवल संतुलित ख़ुराक मिलेगी, बल्कि इन पौधों को देख-रेख करने की शिक्षा भी मिलेगी। स. सरारी द्वारा बैठक में उपस्थित हुए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को भी अपील की कि वह भी इस मुहिम में अपना योगदान डालते हुए अपने घरों की नज़दीकी जगह में फलदार पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।  इस मुहिम को सफल बनाने के लिए श्री प्रदीप अग्रवाल डायरैक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन पंजाब और श्री गुरविन्दर सिंह डायरैक्टर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंजाब द्वारा भी विशेष सहयोग दिया गया।

 

Tags: Fauja Singh Sarari , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kulwant Singh , Secretary Horticulture Gagandeep Singh Brar , Director Agriculture Gurwinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD