Thursday, 02 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू मजीठा हल्के से होगी भारी जीत कांग्रेस नेताओं ने गुरजीत औजला के साथ मजीठा में की बैठक देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं मजदूर मैं साधारण ग्रामीण, जिसका मुकाबला बड़े-बड़े धनाढ्यों के साथ:एन.के.शर्मा एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल को मानद कर्नल रैंक से किया गया सम्मानित पूर्व कांग्रेसी दलवीर गोल्डी के शामिल होने से संगरूर में ‘आप’ की स्थिति हुई और मजबूत मीत हेयर की चुनावी सभाओं में जुटने लगी भारी भीड़ उर्वशी रौतेला-आलिया भट्ट की मुलाक़ात का राज़! महान संगीतकार रविन्द्र जैन के नाम पर ग़ज़ल-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का संकल्प किसानों का औजला को समर्थन लुधियाना में मेरी जीत से विश्वासघातियों के खिलाफ पूरे देश को संदेश जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

 

2023 में भारत चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा-US रिसर्चर का दावा

US रिसर्चर रिपोर्ट में दावा किया गया की भारत 2023 में चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। 2050 तक भारत की आबादी बढ़कर 1.668 अरब हो जाएगी, जबकि चीनियों की संख्या घटकर 1.317 अरब हो जाएगी।

World Highest Population, Population Census 2022, United Nations, Population Of India, Population Of India 2022, Population Of China, Population Of China 2022, Highest Population In A Country, Country With Highest population
Listen to this article

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 12 Jul 2022

सयुंक्त राष्ट्र (United Nations) ने जनसंख्या रिपोर्ट को देखते हुए अनुमान लगाया है की भारत देश अगले साल तक यानि 2023 में चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। वहीं यूएन की रिपोर्ट के विपरीत चीन की जनसंख्या पर रिसर्च करने वाले एक प्रमुख शोधकर्ता ने कहा कि दक्षिण एशियाई देश भारत पहले ही चीन को पीछे छोड़ चुका है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है।

11 जुलाई को जुलाई को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि 2022 में चीन की जनसंख्या 1.426 अरब है, जबकि भारत की पॉपुलेशन 1.412 अरब है. इस लिहाज से भारत अगले साल तक पॉपुलेशन के मामले में चीन को पछाड़ सकता है. 

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार 2050 में भारत की आबादी 1.668 बिलियन तक पहुंच सकती है. जबकि चीन की आबादी 2050 तक 1.317 बिलियन होने की उम्मीद है.संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग के जनसंख्या प्रभाग द्वारा संकलित रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या 15 नवंबर 2022 को 8 बिलयन तक पहुंचन सकती है. वर्ल्ड पॉपुलेशन 1950 के बाद से अपनी सबसे धीमी गति से बढ़ रही है, जो कि 2020 में एक प्रतिशत कम हो गई थी. 

चीन की जनसंख्या आई भारी गिरावट

भारत की जनसंख्या 8 साल पहले 2014 में ही चीन की आबादी को पार कर गई थी। जिसकी जानकारी विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता और लेखक यी फुक्सियन ने दी थी.इस मामले में  नाम न छापने की शर्त पर दो अन्य चीनी जनसंख्या विशेषज्ञों ने कहा कि यी का तर्क सही है। यी ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट जारी होने के बाद ट्वीट किया, “चीन में जन्मदर 1991 में ही घटने लगी थी और 2004 या 2011 में इसमें कोई पीक नहीं आया था। चीन की जनसंख्या अब 1.28 अरब से कम है, नाकि आधिकारिक तौर पर बताई गई 1.41 अरब है। चीन की जनसंख्या 2018 में ही घटने लगी थी न कि 2031 में घटेगी।” बता दें कि आधिकारिक तौर पर भविष्यवाणी की गई है कि चीन की जनसंख्या 2031 से घटने लगेगी.

Also read World Population Day क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंखया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम

भारत के जनगणना के नए आंकड़ों का हो रहा है अभी इंतजार 

भारत 2021 में कोरोना महामारी के कारण अपनी जनगणना आंकड़ों को गिनने में नाकाम रहा था इसलिए जनसंख्या प्रभाग के प्रमुख पैट्रिक गेरलैंड ने कहा कि भारत में जनगणना के बाद जब नए आंकड़े उपलब्ध हो जाएंगे तो हमें सही जानकारी देने में आसानी होगी.

Also read कैलिफोर्निया: '7-इलेवन स्टोर' की 4 दुकानों पर गोलीबारी, 2 की मौत, 3 घायल

2050 तक का लगाया अनुमान 

US कि रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक भारत की आबादी बढ़कर 1.668 अरब हो जाएगी, जबकि चीनियों की संख्या घटकर 1.317 अरब हो जाएगी.

 

Tags: World Highest Population , Population Census 2022 , United Nations , Population Of India , Population Of India 2022 , Population Of China , Population Of China 2022 , Highest Population In A Country , Country With Highest population

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD