Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें केजरीवाल पर लगा 25 हजार का जुर्माना, बोली भाजपा- बौखलाहट और हताशा में आरोप लगा रहे हैं अरविंद केजरीवाल तीसरा टी20 : आयरलैंड ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया इंदौर हादसे में 36 की मौत, मंदिर से जुड़े 2 पर मामला दर्ज लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा फूड प्रोसैसिंग विभाग की पहली बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा गूगल की गलत सूचनाओं से बचाने के लिए 9 भारतीय भाषाओं में 'इस परिणाम के बारे में' सुविधा आईपीएल 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार 'सिटाडेल' के ट्रेलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा के मेमोरी लॉस पर फोकस यूपी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से चार की मौत एंड्रॉइड बीटा पर नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप गूगल ने ड्राइव ऑन वेब में परसिस्टेंट सर्च फिल्टर को रिलीज किया आईपीएल 2023 : यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक पांड्या आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर हैं : जहीर खान राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर, दी बधाई कर्नाटक चुनाव: सीएम बसवराज बोम्मई ने वरुणा से सिद्धारमैया के खिलाफ विजयेंद्र को मैदान में उतारने के दिए संकेत बिहार से पकड़ा गया अवैध हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल बरामद : दिल्ली पुलिस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप : रॉस टेलर ने फाइनल में भारत के तेज आक्रमण का समर्थन किया दिल्ली में एक करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार आईएएनएस रिव्यू : रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'गैसलाइट' दिल्ली : शास्त्री पार्क के एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 की मौत पीएम नरेंद्र मोदी ने गैस पाइपलाइन के लिए समान टैरिफ को उल्लेखनीय सुधार बताया 'कर्म या कांड' : सोनू सूद 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन के साथ लौटे

 

पंजाब सलाहकार समिति के रूप में चड्ढा की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती

Raghav Chadha, Rajya Sabha Member  AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jul 2022

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा को पंजाब सरकार के सलाहकार पैनल का अध्यक्ष बनाए जाने के ठीक एक दिन बाद मंगलवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर उनकी नियुक्ति को चुनौती दी गई है। 

अधिवक्ता जगमोहन सिंह भट्टी द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि नियुक्ति अवैध, मनमानी और केंद्र और राज्य सरकारों के गैर-मौजूद कानूनों का प्रयोग है। इसने यह भी तर्क दिया कि चड्ढा की नियुक्ति संविधान का उल्लंघन है क्योंकि वह बाहरी व्यक्ति हैं और राज्य विधान सभा का हिस्सा नहीं हैं। 

विपक्ष द्वारा आलोचना के बीच, भगवंत मान राज्य सरकार ने सोमवार को चड्ढा को जनहित के मामलों पर राज्य सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए, राज्य कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सरकार की आलोचना की और मुख्यमंत्री मान पर समिति के माध्यम से चड्ढा को बहुत अधिक शक्ति देने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि चड्ढा को अध्यक्ष नियुक्त करना उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के समान है। राजा वारिंग ने एक ट्वीट में कहा, पंजाबियों ने इस बदलाव के लिए वोट नहीं दिया। ऐसा लगता है कि भगवंत मान जी ने पंजाब सरकार को अनुबंध पर सौंप दिया है।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भी आप के नेतृत्व वाली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस कदम ने 'शो मैनेजर' चड्ढा को औपचारिक रूप से मंच पर ला दिया है।

 

Tags: Raghav Chadha , Rajya Sabha Member AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD