Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

हमले के 5 घंटे बाद भी शिंजो की हालत नाजुक: PM मोदी बोले- मेरे प्यारे दोस्त पर हमले से दुखी हूं

Shinzo Abe Shot: जापान के पूर्व PM की हालत नाजुक। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने दुख जताया

 Narendra Modi Tweet For Shinzo Abe , Shinzo Abe Latest Update , Crime News , Crime News World , Narendra Modi Twitter
Listen to this article

5 Dariya News

08 Jul 2022

जापान को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है। इस खबर ने जापान क्या पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। खबर है की उनकी हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। शिंजो आबे को सीने में गोली लगी है। उन्हें गोली मारने वाला पूर्व नेवी सैनिक बताया जा रहा है।  

वहीं प्रधानमंत्री Narendra Modi का ट्वीट भी सामने आया है। उन्होंने Shinzo Abe के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत दुखी हूं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर ये भी आ रही थी कि जब शिंजो आबे को एयरलिफ्ट किया गया तब उनकी दिल की धड़कन बंद थी। उनकी सांस नहीं चल रही थी। वहीं हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नारा शहर के रहने वाले 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी पर हमला करने का आरोप है। 

वहीं जापान के प्रधान मंत्री ने भी इस हमले की निंदा की है।  फुमियो किशिदा ने कहा, मैं इस हमले की निंदा करता हूं। इस हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। 

वहीं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भी शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले पर दुख जताया है। मनमोहन सिंह ने कहा- मेरे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी प्रार्थनाएं उनके और परिवार के साथ हैं।  

अभी तक सोशल मीडिया से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार हमलावर की पहचान जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के पूर्व सदस्य के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी ने स्वीकार किया कि उसने आबे को मारने की कोशिश की क्योंकि वह उनसे 'असंतुष्ट' था। 

शिंजो आबे की हालत को लेकर बुरी खबर भी आ रही है जापानी मीडिया के मुताबिक, शिंजो आबे की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके बावजूद उनमें कोई सुधार नहीं दिख रहा है।

 

Tags: Narendra Modi Tweet For Shinzo Abe , Shinzo Abe Latest Update , Crime News , Crime News World , Narendra Modi Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD