Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भाजपा ने त्रिपुरा उपचुनाव में तीन सीटें जीतीं, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बारदोली सीट जीती

Election Special, Chief Minister, Manik Saha, Tripura Bypoll Results, BJP Results
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगलतला , 26 Jun 2022

त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों पर कब्जा जमा लिया है जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बारदोली सीट पर जीत हासिल कर ली है। 

चुनाव आयोग के मुताबिक 69 वर्षीय माणिक साहा ने कांग्रेस प्रत्याशी आशीष कुमार साहा को 6,104 वोट के अंतर से हराते हुए 17,181 वोट हासिल किए। इसी तरह युवराजनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार मालिना देवनाथ ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा के शैंलेंद्र चंद्र नाथ को 4,572 वोटों से हरा दिया। 

माणिक साहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद थे। वह पहली बार चुनावी मैदान में खड़े हुए थे। उन्होंने 15 मई को राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी। भाजपा की स्वप्ना दास ने सरमा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बाबूराम सतनामी को 4,583 वोटों के अंतर से हटाकर सीट पर कब्जा जमा लिया। 

कांग्रेस सुदीप राय बर्मन की अगरतला सीट पर हुई जीत के साथ कई साल के बाद त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा में प्रवेश कर पाएगी। भाजपा से कांग्रेस में आए सुदीप राय ने भाजपा प्रत्याशी अशोक सिन्हा को 3,163 वोटों के अंतर से हरा दिया। 

गुरुवार को हुए मतदान में कुल 1,89,032 मतदाताओं में से 78.58 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले थे। इन सभी चार सीटों पर सात महिलाओं समेत कुल 22 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे थे।

 

Tags: Election Special , Chief Minister , Manik Saha , Tripura Bypoll Results , BJP Results

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD