Mossewala के नए गाने पर वबाल: विजेंद्र बोले- उन्हीं को जलन है जो किसानों में आतंकवाद देखते हैं

 

खास खबरें रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट

 

Mossewala के नए गाने पर वबाल: विजेंद्र बोले- उन्हीं को जलन है जो किसानों में आतंकवाद देखते हैं

Sidhu Moosewala , Sutlej Yamuna Link , Sutlej Yamuna Link Dispute , SYL , Sutlej Yamuna Link Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala New Song , Sidhu Moosewala SYL Song , Sutlej Yamuna Link News, Vijender Singh, Vijender Singh News, Vijender Singh Supports Sidhu, Vijender Singh SYL

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

24 Jun 2022

Sidhu Moose Wala के निधन के बाद उनकी आवाज में उनका आखिरी गाना SYL रिलीज हो गया है। इस गाने ने जहां व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए वहीं अब ये गाना विवाद में भी फंस गया है। इस गाने पर विवाद खड़ा हो गया है। भले ही गाने पर विवाद हो रहा हो लेकिन बॉक्सर Vijender Singh ने मूसेवाला के इस गाने की सराहना की है। और लोगों को इस गाने के सही मायने समझाए हैं।

विजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा- सिद्धु मूसेवाला के SYL गाने की लाइन “ओना चिर पाणी छड्डो, तुपका नहीं देंदे” को लेकर लोगों को कन्फ़्यूज़न है कि पानी का टपका किसको नहीं देने की कही है? हरियाणा को? तो इस लाइन के अर्थ समझने के लिए - “सानू साडा पिछोकड़, अते साडा लाणा दे देयो चंडीगढ़, हिमाचल अते हरियाणा दे देयो” को ध्यान से समझें कि शुरुआत में ही वह परिवार एक करने की कह रहा है, और ठीक इसकी अगली लाइन में ही उसने अंग्रेज़ी शब्द “सोवेरिएनिटी” का इस्तेमाल किया है। यानी कि हमारा परिवार (राज्य) एक कर दो और संप्रभुता दे दो। हम अपना मसला ख़ुद हल कर लेंगे। 

इसी गाने में एक लाइन और है - “क्यों पग्गां नाल खहन्दा फिरदां, टोपी वालेया”.. इसको भी समझने की ज़रूरत है। पग्ग (पगड़ी) को सिर्फ़ सिखी से जोड़कर मत देखना। हरियाणा , राजस्थान में भी पगड़ी को बहुत अहम माना जाता है। और टोपी वाले ये नेता हैं, जो हमें आपस में लड़वाते हैं। वहीं अंत में विजेंद्र ने ये साफ लिखा है कि  इस गीत से उन्हीं लोगों को जलन हो रही है जिन लोगों को पंजाब हरियाणा राजस्थान पश्चिमी यूपी के किसानों में आतंकवाद दिखता था।

सीधे शब्दों में कहें तो विजेंद्र सिंह ने मूसेवाला के इस गाने को खुलकर सपोर्ट किया है। विजेंद्र के कहने का मतलब ये निकल रहा है कि मूसेवाला ने इस गाने में कुछ गलत नहीं कहा है। वो सबको साथ मिलकर रहने का संदेश दे रहे हैं। इसमें केवल पंजाब का जिक्र नहीं है इसमें बाकि दूसरे राज्यों हिमाचल, हरियाणा और राजस्थान का भी जिक्र है। जिसमें सबको एक परिवार की तरह ही माना और कहा गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 26 दिन बाद उनका नया गाना रिलीज हुआ। पंजाब-हरियाणा के बीच विवादित SYL नहर के मुद्दे पर मूसेवाला का यह गाना गुरुवार शाम 6 बजे गाना रिलीज हुआ। 4 मिनट 9 सेकेंड के इस गाने को एक साथ 3 लाख फैंस ने देखा। पहले 6 मिनट में गाने को 4.77 लाख लोगों ने देखा और 3.14 लाख लोगों ने लाइक किया। गाने पर 1.10 लाख लोगों ने कमेंट भी किए। मूसेवाला की बीती 29 मई को पंजाब के मानसा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस ने ली।

सिद्धू मूसेवाला के नए गाने में पंजाब के पानी और उससे जुड़े दूसरे मुद्दों का जिक्र है। पंजाब-हरियाणा के बीच बहुचर्चित सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) को लेकर दशकों से विवाद चल रहा है। सिद्धू के गाने में इस पूरे विवाद को बताया गया। सिद्धू के इस गाने की शुरुआत के बैकग्राउंड में आम आदमी पार्टी (AAP) के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का बयान चलता है जिसमें वह 2024 में पंजाब की तरह हरियाणा में भी अपनी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा को SYL का पानी दिलाने की बात कह रहे हैं।

 

Tags: Sidhu Moosewala , Sutlej Yamuna Link , Sutlej Yamuna Link Dispute , SYL , Sutlej Yamuna Link Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala New Song , Sidhu Moosewala SYL Song , Sutlej Yamuna Link News , Vijender Singh , Vijender Singh News , Vijender Singh Supports Sidhu , Vijender Singh SYL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD