Junk Food: आज हर बच्चे की खाने की बात करें तो वो सबसे पहले जंक फूड या फ़ास्ट फूड ही खाना पसंद करेगा। उनकी हर रोज़ जंकफूड खाने की आदत उनकी सेहत पर कितना (Junk Food Side Effects On Kids) नुकसान पहुंचा सकती है ये तो शायद आपने सोचा भी नहीं होगा। ऐसे में यदि पैरेंट्स की बात करें तो वो भी अपने बच्चों की इस आदत से परेशान हो गए हैं।
दरअसल आज बाजारों में या हमारे आस-पास जंकफूड (Junk Food) के इतने स्टोर खुल चुके हैं कि माँ- बाप के लिए अपने बच्चों को इन चीजों से दूर रखना एक चुनौती बन चुका है। मॉम्स जंक्शन (Mom Junction) के मुताबिक जंकफूड से बच्चों को कई बीमारियां हो सकती हैं जैसे मोटापा आना और बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर नुकसान पहुंचाता है। इसलिए बच्चों को जंकफूड की आदत छुड़वाकर हेल्दी खाना (Healthy Food) खिलाना बहुत जरुरी है।

जंक फूड क्या होता है?
काफी लोगों को ये कन्फ्यूजन होती है कि जंक फूड क्या होता है? जंक फूड किसे कहते हैं? इसलिए पहले ये समझना जयादा जरुरी है कि आपको अपने बच्चों को किन चीजों को खाने से बचाना है आमतौर पर नमकीन, चिप्स, कुरकुरे, कैंडीज आदि को जंक फूड की श्रेणी में रखा जाता है लेकिन इसके अलावा कुछ तले-भुने फ़ास्ट फूड को भी जंक फूड ही कहा जाता है। इसमें शामिल जैसे फ्रेंच फ्राईस, तला हुआ भोजन, पिज्जा, बर्गर, कैंडी, कोल्ड ड्रिंक, आईस क्रीम आदि उच्च स्तर के वसा और शुगर वाला खाना होता हैं।
बच्चों के लिए क्यों है जंकफूड हानिकारिक
बच्चों के लिए जंकफूड सबसे ज़्यादा हानिकारिक साबित होते हैं। जंकफूड में मौजूद बिना पोषण वाले कैलोरीज़ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। दरअसल जंक फूड में नेचुरल तत्व जैसे फाइबर, विटामिन या प्रोटीन नहीं होता जिसकी वजह से बच्चों में मोटापे के साथ कई अन्य बीमारियां जकड़ लेती हैं। जंकफूड में शक्कर और नमक ज़्यादा पाया जाता है जिसकी वजह से उनके दांत की समस्या और डिहाइड्रेशन पैदा कर सकता है जो आगे चलकर उनकी किडनी पर भी बुरा असर डाल सकते हैं। इसके अलावा ये आपके बच्चे की भूख और उनके पौष्टिक भोजन खाने की इच्छा को भी कम कर देते हैं। Also Read लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए जरूर करें इन 3 चीजों का सेवन
जंक फूड खाने के नुकसान (Junk Food Side Effects On Kids)
बच्चों के लिए जंकफूड के बहुत नुकसान हैं जो नीचे बताए गए हैं:-
जंकफूड खाने से पेट संबधित समस्याओं का ख़तरा अधिक बढ़ जाता है क्योंकि ये डाइजेशन सिस्टम को ख़राब करता हैं।
जंक फूड से एडीमा की बिमारी पकड़ सकती है, जिससे किडनी खराब होने के चांसेस बढ़ सकते हैं।
जंक फूड में अधिक सोडियम ब्लडप्रेशर लेवल को बढ़ाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन काफी कमजोर हो जाता है।
बच्चों की हार्मोनल असंतुलन की समस्या पैदा हो सकती है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि जंक फूड खाने से शरीर में सुस्ती और थकान ज्यादा बनी रहती है।

बच्चों में डालें हेल्दी खाना खाने की आदतें
बच्चे को सही समय पर सही खाना खिलाना बहुत जरुरी है क्योंकि ये आपके बच्चे को तेजी से बढ़ने में मदद के साथ-साथ पौष्टिक खाना खिलाना उसके मस्तिष्क और शारीरिक ग्रोथ के लिए फायेदमंद साबित होगा।
पैरेंट्स होने के नाते ये आपकी ज़िम्मेदारी है की आपको अपने बच्चे को पौष्टिक भोजन खाने की आदत कैसे डालनी है। अपने बच्चों को पौष्टिक फल, सब्जी, और दूध देकर उन्हें उनसे होने वाले फ़ायदों के बारे में बताएँ। इसके अलावा अगर आप बच्चों के साथ बाहर खाने जाते हैं, तो खाना सोच-समझकर चुनें। उन रेस्टोरेंट्स को खोजें,जहाँ पौष्टिक खाना मिलता हो।
अंत में उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। आर्टिकल में बताई गई जानकारी विशेषज्ञों के सुझाव आदि पर ली गई है।