International Yoga Day 2022: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को दुनियाभर में योग के महत्वों के बारे में आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाता है। इस साल 21 जून दिन मंगलवार को 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग हमारे जीवन को बीमारियों से दूर रख स्वस्थ रखता है। भारत की बात करें तो यहां अब लोग योग के लिए काफी जागरूक हो गए है और कोरोना के आने के बाद अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा फिक्रमंद हो गए है। योग सिर्फ हमारे शरीर ही नहीं मानसिक तनाव को भी कम करने में सहायक होता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास (International Yoga Day 2022)
योग दिवस वैसे तो तब से मनाया जाता है जब लोगों में धर्म को लेकर अवधारणा भी नहीं थी। वेदों के अनुसार माना जाता है कि भगवान शिव पहले योगी थे उन्होंने अपना ये ज्ञान सात ऋषियों को बाँटा था लेकिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में योग दिवस मनाने की बात को रखा था। जिसके बाद आधिकारिक तौर पर 11 दिसंबर 2014 में इस दिन को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर दी।
हमारी जिंदगी में योग का महत्व (International Yoga Day 2022)
योग करने के कई महत्व है रोजाना योग करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से बीमारियों से बचे रहते हैं। आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में केवल यही एक चीज़ से है जिससे शांति प्राप्त हो सकती है। आजकल लोग पैसा,नौकरी सब होते हुए भी शारीरक और मानसिक रूप से ज़्यादा बीमार फील करते हैं। खराब लाइफस्टाइल से पैदा होने वाली समस्याओं को योग से दूर किया जा सकता है। योग करने से शरीर मजबूती बनता है। योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम (International Yoga Day 2022)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल एक उद्देश्य से मनाया जाता है इस साल भी इसे एक थीम से मनाया जाएगा आयुष मंत्रालय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल 'योगा फॉर ह्यूमैनिटी' (Yoga For Humanity) थीम चुनी गई है। जिसका मतलब है मानवता के लिए योग। इस साल इसी थीम को ध्यान में रखते हुए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की 5 Dariya News कोई पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।