Monday, 25 September 2023

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सिमारिया, बेगुसराय का दौरा किया उपायुक्त पुंछ ने ईद-मिलाद-उन-नबी (एसडब्ल्यू) की व्यवस्था पर चर्चा के लिए बैठक की अध्यक्षता की डीडीसी जम्मू ने टिकाऊ सामुदायिक संपत्तियों के निर्माण, ग्राम विकास गतिविधियों में स्थानीय जरूरतों पर ध्यान देने पर जोर दिया आयुक्त सचिव आरडीडी मंदीप कौर ने भद्रवाह में जागरूकता शिविर आयोजित कर एसबीएम परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया पंजाब वेयरहाऊस के चेयरमैन और कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95 लाख रुपए का योगदान अमन अरोड़ा द्वारा सुनाम हलके के सभी सरकारी हाई स्कूलों में 4डी विशेषता वाली एक्स. आर लैबज़ का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइकिल अभियान को दिखाई हरी झंडी आपदा राहत कोष में दिया अंशदान महिला आरक्षण बिल पास होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिला मनाई खुशी मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में पिछले 25 दिनों में 7660 युवाओं को नौकरियों दे कर नया रिकार्ड बनाया कर्ज की बात न करें राज्यपाल, अकाली भाजपा और कांग्रेस सरकार ने हमें तीन लाख करोड़ का कर्ज विरासत में दिया है : हरपाल सिंह चीमा डॉ. एस.एस.आहलुवालिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कपूरथला का दौरा किया पराली को आग न लगाकर इसके सुचारु प्रबंधन के लिए सहयोग करें किसान : एस.डी.एम प्रदीप बैंस गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडीगढ़ में 7 दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर हुआ संपन्न पंजाब सरकार द्वारा एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफ़ा, 4.64 करोड़ रुपए की राशि दी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सिंगापुर में प्रशिक्षण के लिए 60 प्रिंसीपलों के दो बैंच को हरी झंडी दे कर किया रवाना प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 'अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023' का उद्घाटन किया क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की निहारिका रायजादा ने भारतीय सिनेमा में किये 10 साल पूरे, मीडिया के साथ ये ख़ास मौका किया सेलिब्रेट

 

शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह की शहादत के 75 वर्ष पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम

स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने की कार्यक्रम की शुरुआत, लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह का सेल्फी पोस्टर लांच

Gian Chand Gupta, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 17 Jun 2022

एक ईंट शहीदों के नाम अभियान की टीम ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मुलाकात की, जिन्होंने शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह की शहादत के 75 वर्ष पूरे होने पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह का सेल्फी पोस्टर भी लांच किया, जिसे संस्था की तरफ से आयोजित किये जाने वाले हर कार्यक्रम में लगाया जायेगा। 

इस पोस्टर के साथ हर कोई अपनी सेल्फी ले सकेगा, खासकर युवाओं के लिए पोस्टर लांच किया गया है, ताकि उन्हें देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों के बारे में जानकारी मिल सके। इस मौके पर अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजीव राणा, महासचिव अनु पसरीचा, डॉक्टर सतीश डडवाल और डॉक्टर वीणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि देश के नाम अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि संस्था को ऐसे अभियान के लिए भविष्य में जिस तरह के भी सहयोग की भी जरुरत होगी, वह उसमें उनका साथ देंगे और ऐसे कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

संस्था के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह की शहादत के 75 वर्ष पुरे होने वह कई कार्यकम्रों का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को हो गई है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जगहों पर उनके नाम से पौधे लगाए जायेंगे। साथ ही एक शहीद स्मारक भी तैयार किया जायेगा।

लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह के बारे में हम में से बहुत ही कम लोग जानते होंगे, क्योंकि वह सेना के उन वीर अफसरों में से एक थे, जिन्होंने अक्टूबर 1947 में सेना के लिए लड़ते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी थी। वह राज्य बल के सबसे बेहतरीन अधिकारीयों में से एक थे, जिन्हें ब्रिटिश के अंडर बर्मा ऑपरेशन के दौरान अपनी सेवाओं के लिए आर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर से भी सम्मानित किया गया था। 

अक्तूबर, 1947 आते-आते कश्मीर की फिजा इतनी जहरीली हो गई थी कि जब पाकिस्तान ने मजहबी नारों के साथ जम्मू-कश्मीर रियासत पर हमला कर दिया था, तब महाराजा का मुस्लिम सैन्यबल हथियारों के साथ एकाएक शत्रुओं के साथ हो गया था। उस समय रियासती सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह को उनके मुस्लिम सैनिकों ने मजहबी उन्माद में अन्य हिंदू सैनिकों के साथ निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया और पाकिस्तानी इस्लामी आक्रांताओं से जा मिले थे।

 

Tags: Gian Chand Gupta , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD